Google Analytics Meta Pixel देश के छह लाख गांवों की आवासीय संपत्तियां होंगी वैध घोषित - Ekhabri.com

देश के छह लाख गांवों की आवासीय संपत्तियां होंगी वैध घोषित

मोदी सरकार देश के छह लाख गांवों का हवाई सर्वेक्षण करवा रही है। इसके लिए  जल्द 500 से अधिक हाई रेज्यूल्यूशन ड्रोन सबसे बड़ा एरियल सर्वे करेंगे। हवाई सर्वेक्षण का उददेश्‍य गांवों के 83 करोड़ से अधिक लोगों की आवासीय संपत्तियों को वैधता प्रदान करना है। 556 करोड़ की लागत से होने वाले इस सर्वेक्षण से ग्रामीण आवासीय संपत्तियां ना सिर्फ वैध होंगी, बल्कि वह वित्तीय लाभ देने के योग्य भी बनेगी। इन संपत्तियों का ना सिर्फ वाणिज्यिक उपयोग बढ़ेगा, बल्कि इन पर कर्ज भी मिल सकेगा।

पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय सचिव सुनील कुमार ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर और शिलांग से सोमनाथ तक समूचे ग्रामीण भारत की संपत्तियों का सटीक लेखा-जोखा जुटाया जाएगा। भारतीय सर्वेक्षण विभाग (एसओआइ) यह सर्वे करा रहा है। हाईटेक ड्रोन मात्र 15 मिनटों में एक औसत भारतीय गांव की जमीनों और अन्य अचल संपत्तियों का समूचा और सटीक ब्योरा जुटा लेगा। मार्च, 2024 तक देश में सभी ड्रोनों की उड़ान पूरी हो जाएगी।

सुनील कुमार ने बताया कि तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों ने ग्रामीण संपत्तियों का ब्योरा तैयार करने की मंजूरी दे दी है। सर्वे पूरा होने पर हर संपत्ति मालिक को संपत्ति कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड से देशवासी अपनी आवासीय संपत्ति का उपयोग वित्तीय साधन के तौर पर भी कर सकेंगे। वह आगे चलकर इस संपत्ति पर बैंक से कर्ज भी ले सकेंगे। ड्रोन से होने वाले सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है। 40 हजार से अधिक गांवों को इसके तहत कवर किया गया।

इस बड़ी योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ावा दिया है। पिछले साल ही मोदी ने ड्रोन से सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत केवल छह राज्यों में ही शुरू किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अधिकांशतया जर्मनी से मंगाए गए करीब 162 ड्रोन को जमीन के सर्वे के लिए तैनात किया गया है। यह ड्रोन पांच सेंटीमीटर की सटीकता के साथ तस्वीरें खींचते हैं। सरकार की अब कोशिश है कि भारतीय कंपनियां ऐसे ड्रोन का उत्पादन करें। सर्वे पूरा होते ही ग्रामीण इलाकों में भी ऑनलाइन शापिंग के रास्ते खुल जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...