Google Analytics Meta Pixel विकास से कोसों दूर मुफलिसी की जिंदगी जीने को मजबूर नक्सल गढ़ के रहवासी - Ekhabri.com

विकास से कोसों दूर मुफलिसी की जिंदगी जीने को मजबूर नक्सल गढ़ के रहवासी

कोंडागांव। नक्सलगढ़ में हो रहे विकास के तमाम दावों के बीच नक्सलगढ़ में निवासरत आदिवासी अभावों के बीच मुफलिसी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जहां निवासरत आदिवासियों तक मात्र मतदान के दौरान ही जनप्रतिनिधियों की पहुंच होती है। हर बार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के चुनावी वादे करते आ रहे हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इलाके में वर्षों तक नक्सलियों की जनताना सरकार चलती थी। हाल के वर्षों में नक्सल समस्या उन्मूलन के लिए अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति के बाद नक्सल घटनाओं में तो कमी आने लगी, लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते विकास कोसों दूर तक दिखाई नहीं देता। क्षेत्र में कार्य करने वाला प्रशासनिक अमला नक्सल क्षेत्र का भय बताकर अपने कार्य की अनदेखी करते आ रहा, आखिरकार इन गांवों में निवासरत आदिवासी मुफलिसी के बीच जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।
क्षेत्र में हो रहे विकास के दावे की हकीकत जानने जिला मुख्यालय कोंडागांव से महज 60 किलोमीटर दूर स्थित गांव कुधूर पहुंचने तक का सफर काफी चुनौती भरा था। जैसे ही हम मटवाल से आगे निकले सड़क की हालत देखकर मन में सैकड़ों सवाल उठने लगे। ग्रामीण उसी रास्ते से मर्दापाल बाजार में बेचने बांस से निर्मित सामग्रियों टोकरी सूप आदि लेकर कोई सायकल तो कोई पैदल ही आ रहे थे। हम भी उसी रास्ते में आगे बढ़ते गए घने जंगल और पहाड़ों के बीच से उबड़- खाबड़ कच्ची पगडंडी से गुजरते घंटों की सफर के बाद हम ग्राम कुधूर पहुंचे।
मर्दापाल प्रमुख व्यवसाय केंद्र
घस्सु राम, सोनमती, अजंबर कश्यप, खेमवती, सोन सिंह, सखाराम कश्यप आदि धर्माबेड़ा व कुधूर के ग्रामीणों ने बताया मर्दापाल हमारा प्रमुख व्यवसाय केंद्र है। जहां स्वास्थ्य चिकित्सा से लेकर आवश्यकता की सामग्रियों की खरीदी करने हमें मर्दापाल जाना पड़ता है, लेकिन बीच में 20 से 22 किलोमीटर सड़क की हालत इतनी खराब है की मोटरसाइकिल भी मुश्किल से निकलता है। बारिश के दिनों में तो और भी परेशानी होती है। सड़क ना होने से गांव तक छोटे वाहन भी नहीं पहुंचते पैदल ही ग्रामीणों को निकलना पड़ता है। सामान्य बीमारियों की दशा में गांव में स्थित स्वास्थ्य कर्मचारी तो उपचार करते हैं पर गंभीर बीमारी की अवस्था में मर्दापाल तक पहुंचाना हमें कठिनाई भरा होता है। सड़क पूरी तरह खराब है। स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने सड़क निर्माण की बात कही थी, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो रहा। अपना दर्द बयां करते कहते हैं सरकार किसी तरह हमारे गांव तक सड़क निर्माण करती तो बेहतर होता।
— आदिवासियों को मूलभूत आवश्यकताएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती
आखिरकार इन अंदरूनी गांवों में निवासरत आदिवासियों को मूलभूत आवश्यकताएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती। सड़क के अभाव में कई बार समय पर चिकित्सालय ना पहुंचाने से रास्ते में ही मरीजों की मौत हो रही। विकास को तरसते आदिवासियों में नक्सलवाद के साथ सरकार के खिलाफ भी आक्रोश नजर आता है। हालात ऐसे की विकाश से कोशो दूर आदिवासी दो पाटों में पिसने को मजबूर हैं।
कुधूर सड़क निर्माणाधीन थी, पुलिस पर हमले के बाद बंद
कुधूर सड़क निर्माणाधीन थी, पुलिस पार्टी पर हमले के बाद कार्य बंद है। सड़क निर्माण के लिए मैं प्रयासरत हूं। यदि विभाग चाहेगा तो सड़क निर्माण संभव है। पुलिस प्रोटेक्शन मिलते ही कार्य चालू हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...