पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक पुराने कोच का नवीनीकरण कर उसे रेस्टोरेंट में तब्दील किया गया है। यहां लोगों को तरह-तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस कोच में एक साथ 32 लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं।
न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक संजय चिलवारवार ने कहा कि इस रेस्टोरेंट में उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजनों से लेकर चीनी यानी हर तरह के व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट न केवल रेलवे के राजस्व को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि यात्रियों को ट्रेन के डिब्बे में खाने का एक अलग तरीके का अनुभव भी होगा। यहां केवल रेल यात्री ही नहीं, बल्कि आम लोग भी आकर व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। रेलवे अधिकारी ने कहा कि दार्जिलिग हिमालयन रेलवे के सुकना, तिधरा, कुर्सेओंग और दार्जिलिग स्टेशनों पर भी ऐसे रेस्टोरेंट स्थापित करने की योजना उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे बना रहा है।
रेस्टोरेंट के संचालक शिशिर हलदर ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से यात्रा करते हैं और वे खाने के लिए आसपास के स्थानों को तलाशते हैं। यह पहल उनके लिए बड़ी मददगार साबित होगी। हमें उम्मीद है कि उन्हें रेलवे का ये अनूठा प्रयोग पसंद आएगा। उन्होंने बताया कि पुराने कोच के नवीनीकरण के बाद रेलवे ने इसे लाइसेंसधारी को सौंप दिया है। उसने 30 लाख रुपये और खर्च कर इसे बेहद आकर्षक बना दिया है। उन्होंने कहा कि रेस्तरां में 40 कर्मचारी कार्यरत हैं और यह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...