Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक: सम्पन्न,निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक: सम्पन्न,निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में 21 और 22 मई 2025 को मंडल मुख्यालय में दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त अवनीश कुमार शरण (आईएएस) सहित प्रशासनिक, तकनीकी, लेखा, वास्तु और संपदा शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य चल रही निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, प्रशासनिक प्रक्रिया की गति परखना और भविष्य की योजनाओं के लिए दिशा-निर्देश तय करना रहा।

 

अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयसीमा में पूरे हों और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, मापन और परीक्षण की सशक्त व्यवस्था की जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नई आवासीय योजनाओं का डिज़ाइन आम नागरिक की ‘एक घर’ की भावना के अनुरूप हो। भवनों का एलिवेशन, कलर स्कीम और डिज़ाइन आकर्षक बनाया जाए। खिड़की और दरवाजों में मजबूती के लिए ग्रेनाइट या कोटा स्टोन के फ्रेम का उपयोग अनिवार्य हो।

 

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी रैंप्स में स्टील रैलिंग अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। साथ ही सभी योजनाओं की NIT में इन बातों को शामिल करने का निर्देश भी दिया गया।

 

वास्तु सिद्धांतों पर आधारित डिज़ाइन, सोलर एनर्जी के उपयोग की योजना, कॉलोनियों में बॉक्स क्रिकेट की सुविधा और हरियाली बढ़ाने के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा भी तय की गई।

 

मंडल की आगामी योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित कर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने और जिला कार्यालयों को सूचित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *