रायपुर, 28 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन द्वारा 13 से 23 अगस्त तक राइफल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए शूटर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 23 अगस्त को समापन समारोह के बाद, 24 से 26 अगस्त तक छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के शूटर्स का ट्रायल हुआ। ये ट्रायल अक्टूबर में होने वाले ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स के लिए किया गया, जो महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। फॉरेस्ट विभाग के कई अधिकारियों और शूटर्स ने माना शूटिंग रेंज में अपने ट्रायल से अपनी कमियों को देखा और उन्हें सुधारने का प्रयास किया।









