बुल्गारिया में बुरी आत्माओं को भगाने के लिए आग का रिंग बनाने की परंपरा है। इसे रिंग्स आफ फायर कहा जाता है, जो ग्रेट लेंट से पहले सिरनी जागोवजनी उत्सव के दौरान अनुष्ठान का एक हिस्सा है। इस अनुष्ठान के दौरान बच्चे और युवा जलती हुई छड़ों को घुमाते हैं, इससे ऐसा आभास होता है मानो कोई आग की अंगूठी है। यह नजारे देखने में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।









