छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगों ने 2 लोगों को Digital Arrest कर करीब 3 करोड़ की ठगी की है। रिटायर्ड महिला जनरल मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 83 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद महिला को मैसेज कर कहा कि फ्रॉड हो गया। जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना इलाके की रहने वाली रिटायर्ड महिला जनरल मैनेजर को ठग ने जमकर डराया-धमकाया। महिला जब डर गई तो उसने महिला से 2 महीने के भीतर कई किस्तों में रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
पीड़िता ने बताया कि वह आमासिवनी विधानसभा इलाके में रहती है। 21 मई की सुबह 11 बजे वह घर पर थी, तभी उनके नंबर पर फोन आया। सामने वाले ने खुद को SBI कस्टमर केयर बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड का अमाउंट बचा हुआ है, उसे पेमेंट कर दीजिएगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ठग ने कहा कि उनका कॉल दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर रहे हैं। करीब 15 मिनट बाद महिला के पास वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें दिल्ली साइबर विंग लिखा हुआ था।
सामने एक युवक पुलिस की वर्दी पहने बैठा था, उसने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। हालांकि फिर उसका कैमरा ऑफ हो गया। उसने महिला के दूसरे फोन नंबर में वॉयस कॉल किया। पहले नंबर में महिला वीडियो कॉल से जुड़ी हुई थी। ठग महिला से प्रॉपर्टी और घर परिवार की पर्सनल जानकारी मांगने लगा।
ठग ने महिला से कहा कि उसके आधार कार्ड से कई बैंक अकाउंट खुले हैं, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। उसने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि आपको कुछ पैसे आरटीजीएस (RTGS) के जरिए ट्रांसफर करने होंगे, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक से वेरिफाई करवा कर रकम वापस कर दी जाएगी।
इस दौरान महिला ठग की बातों में आ गई और डर के मारे उसके कहे अनुसार काम करने लगी। महिला ने 23 मई को अपने मोवा स्थित बैंक से ठग के बताए अकाउंट में 6 लाख 15 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने जून और जुलाई में भी महिला को जान से मारने और फर्जी मामलों में फंसाने जैसे धमकी देकर कई बार पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
महिला ने ठगों को 13 जून को 25 लाख रुपए, 17 जून को 21 लाख रुपए, 18 जून को 90 लाख रुपए, 21 जून को 40 लाख रुपए मोवा के बैंक के खाते से भेजा। इसके बाद 25 जून को 35 लाख रुपए, 1 जुलाई को 22 लाख रुपए भेजे गए। इसके बाद 3 जुलाई को 50 हजार रुपए 7 जुलाई को 1 लाख रुपए, 10 जुलाई को 3 लाख रुपए भेजा गया।
करीब 2 महीनों के बाद महिला ने जब उनसे अपने 2 करोड़ 83 लाख 65 हजार रुपए वापस मांगे, तो उन्होंने बातचीत बंद कर दी। ठग ने महिला को वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है। फिलहाल महिला ने विधानसभा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि महिला के करीब 38 लाख रुपए होल्ड करवाए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...