उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है। देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में शनिवार को उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी की गई। दर्द और सूजन कम न होने के कारण उनके घुटने और टखने का एमआरआई दूसरे दिन भी नहीं हो सका। अभी उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। शुक्रवार को कराए गए उनके ब्रेन व स्पाइन की एमआरआई रिपोर्ट सामान्य आई थी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिह रावत ने रिषभ पंत की सर्जरी किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रिषभ के साथ ही उनकी मां सरोज पंत से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा। प्रधानमंत्री ने स्वजन का हौसला बढ़ाने के साथ ही पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर व अनिल कपूर के साथ ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ने भी मैक्स अस्पताल पहुंचकर पंत का हाल जाना।
इस बीच, एनएचएआई और परिवहन विभाग ने क्रिकेटर की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों विभागों की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिवहन व पुलिस विभाग ने दोहराया है कि दुर्घटना का कारण नींद की झपकी आना सामने आ रहा है। रिषभ पंत की मर्सिडीज-एएमजी जीएलइ43 4मैटिक कूप शुक्रवार सुबह साढे पांच बजे रुड़की से करीब 21 किमी पहले नारसन कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह दिल्ली से चलकर रुड़की के ढंढेरा में अपनी मां से मिलने आ रहे थे।
कार डिवाइडर से टकराकर आठ पिलर तोड़ते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ जा गिरी। करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद कार तीन पलटी खाई, इसके बाद उसमें आग लग गई। इस दौरान हरिद्वार से पानीपत जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक-परिचालक व स्थानीय व्यापारी ने किसी तरह रिषभ को कार बाहर निकाला था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...