Google Analytics Meta Pixel सड़क पर चटाई बिछाकर चक्काजाम, डेढ़ घंटे बंद रहा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे - Ekhabri.com

सड़क पर चटाई बिछाकर चक्काजाम, डेढ़ घंटे बंद रहा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे

गन्ना बोनस, रिकवरी राशि समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को हजारों की संख्या में किसान सड़क पर उतर आए। भोरमदेव शक्कर कारखाने क सामने छग समृद्ध किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इसके चलते रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे दोपहर 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक डेढ़ घंटे बंद रहा। दरअसल, दोनों कारखाने में गन्ना बोनस के 44.07 करोड़ रुपए और रिकवरी के 49.64 करोड़ रुपए भुगतान पेंडिंग है। इसे लेकर पूर्व में आवेदन देने के बाद भी ध्यान नहीं दिए। इससे किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। तय रणनीति के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे हजार की संख्या में किसान भोरमदेव शक्कर कारखाने के बाहर इकट्ठा हुए। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। फिर दोपहर 3 बजे सड़क पर चटाई बिछाकर चक्काजाम करने बैठ गए। इससे हाइवे पर दोनों ओर गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया। धूप में लोग घंटों परेशान होते रहे। चक्काजाम होने पर बोड़ला एसडीएम गीता रायस्त, कृषि उपसंचालक अमित मोहंती, कारखाने के एमडी जीएस शर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। किसानों की मांगों सुनी गई। गन्ना बोनस की राशि एकमुश्त देने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर किसानों ने शाम साढ़े 4 बजे चक्काजाम खत्म किया । भोरमदेव शक्कर कारखाने के एमडी जीएस शर्मा ने बताया कि प्रदेश में गन्ना प्रोत्साहन योजना के तहत विष्णुदेव सरकार ने कृषि बजट 2024-25 में 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें भोरमदेव कारखाना के शेयर धारक किसानों को 24.50 करोड़ और सरदार वल्लभ भाई पटेल कारखाना के किसानों को 19.70 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह राशि जल्द ही किसानों को खाते में अंतरित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *