Google Analytics Meta Pixel रोहित की कोशिश गई बेकार, भारत को मिली हार - Ekhabri.com

रोहित की कोशिश गई बेकार, भारत को मिली हार

भारतीय टीम ने फिर बल्ले और गेंद से सभी को निराश किया जिससे उसे ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, चोटिल अंगूठे के साथ बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन उनका यह प्रयास असफल रहा और भारत को ना सिर्फ मैच बल्कि तीन मैचों की सीरीज भी गंवानी पड़ी। बांग्लादेश ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

 

बांग्लादेश ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मेहदी हसन के नाबाद शतक की बदौलत सात विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 266 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उसकी पारी को लड़खड़ा दिया। बांग्लादेश का स्कोर एक समय 69 रन पर छह विकेट था और लगा कि टीम अब इन झटकों से नहीं उबर पाएगी, लेकिन पहले मैच के हीरो रहे मेहदी हसन ने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। दोनों बल्लेबाज पहले सेट हुए और फिर इन्होंने हर तरफ से रन बटोरे। इस बीच, मेहदी ने वनडे करियर का अपना पहला शतक पूरा किया। इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से बांग्लादेश चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

 

 

फिर फ्लाप साबित हुआ शीर्ष क्रम
भारत का शीर्ष क्रम लंबे समय से उसके लिए परेशानी का कारण साबित होता आ रहा है और श्रेयस अय्यर को छोड़ दें तो इस मैच में एक बार फिर अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। श्रेयस ने हालांकि अक्षर पटेल के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज टीम को लक्ष्य तक पहुंचाए बिना अपने विकेट गंवा बैठे।

 

रोहित का बल्ला दहाड़ा
चोटिल होने के कारण रोहित नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंगूठे में चोट के बावजूद कप्तान ने अंत तक हार नहीं मिली। भारत को अंतिम गेंद पर जीत के लिए छक्के की जरूरत थी, लेकिन उस गेंद पर कोई रन नहीं बना।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...