रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट स्तर के CBT-2 रिजल्ट 2025-26 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। यह परिणाम सीईएन 06/2024 अधिसूचना के तहत आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी 2026 को सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किए गए। साथ ही मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी अपलोड कर दिए गए हैं।
आरआरबी ने जोन वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट प्रकाशित किए, जिनमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आरआरबी अहमदाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, रांची, प्रयागराज सहित सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी मेरिट लिस्ट जारी की है।
CBT-2 में सफल उम्मीदवारों के लिए अब अगला चरण शुरू होगा। पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) आयोजित किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी। अंतिम चयन मेरिट, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगा।
रिजल्ट चेक करने का तरीका:
-संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
-‘RRB NTPC UG CEN 06/2024 Result’ लिंक क्लिक करें।
-पीडीएफ ओपन कर Ctrl+F से रोल नंबर सर्च करें।
-यदि नाम सूची में है, तो आप क्वालीफाई कर चुके हैं।










