Google Analytics Meta Pixel बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल: कर्नाटक के मंत्री ने कहा-गुंडों ने उसे मार डाला - Ekhabri.com

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल: कर्नाटक के मंत्री ने कहा-गुंडों ने उसे मार डाला

बेंगलुरु। कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या ने पहले से बिगड़े मामले को और भी पेचीदा कर दिया है। इस बीच कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा के एक बयान ने इस आग को हवा दे दी है। कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में गुंडे शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर गुंडों को उकसाने का आरोप लगाया है। ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया। डीके ने गुंडों को उकसाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या कहा था शिवकुार ने
दरअसल, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने हिजाब विवाद को लेकर हुए विवाद के बीच आरोप लगाया थ कि शिवमोगा के एक कॉलेज में तिरंगा उतारकर भगवा ध्वज लगाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, वीडियो में तिरंगा उतारते हुए नहीं दिखाया गया। ईश्वरप्पा ने कहा कि, उनके इसी बयान ने गुंडों को हत्या के लिए उकसाया। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या की गई थी। कल रात हुई इस घटना में जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं, उन्हीं के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
शिवकुमार ने ईश्वरप्पा को बताया पागल
केएस ईश्वरप्पा के आरोप पर कांग्रेस नेता शिवकुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, ईश्वरप्पा पागल आदमी हैं। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी जीभ और दिमाग से कोई संबंध नहीं है। वह बकवास करते हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और भाजपा को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। शिवकुमार ने आगे कहा कि, ईश्वरप्पा ने कहा था कि, लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए। मुझे नहीं पता कि बीजेपी चुप क्यों है। उन्हें इस देश में कोई माफ नहीं कर सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...