वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि डालर के मुकाबले रुपया बुरी तरह नहीं टूट रहा है और वर्तमान में यह जिस स्तर पर यह है, वह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विवेक तन्खा सहित विभिन्न सदस्यों के पूरक सवालों के जवाब में यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि आरबीआई लगातार रुपये पर नजर रख रहा है और तेज उतार-चढ़ाव की स्थिति होने पर ही हस्तक्षेप करता है।
उन्होंने कहा, ‘आरबीआई भारतीय रुपये का मूल्य तय करने के लिए हस्तक्षेप नहीं करता और यह (रुपया) अपना रास्ता बनाने के लिए स्वतंत्र है।” उन्होंने कहा कि आरबीआई द्वारा किए गए हस्तक्षेप भारतीय रुपये और डालर के बीच अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘कई अन्य देशों की तरह भारत अपनी मुद्रा को बहुत ऊंचे स्तर पर नहीं ले जा रहा है, इसलिए जिस तरह से हम इसे मजबूत करना चाहते हैं, उसके लिए आरबीआई और मंत्रालय प्रयासरत हैं। जब कांग्रेस सदस्य ने पूरक प्रश्न पूछते हुए सुझाव दिया कि अनिवासी भारतीयों को विदेशी मुद्रा में राशि भारत भेजने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उनका मंत्रालय कोई आश्वासन नहीं दे सकता। हालांकि वह आरबीआई को इस सुझाव से अवगत करा सकती हैं।
रुपये का प्रदर्शन अन्य मुद्राओं की तुलना में बेहतर
सीतारमण ने कहा कि डालर के मुकाबले रुपये में अधिक उतार-चढ़ाव देखा गया है लेकिन रुपये का प्रदर्शन अन्य मुद्राओं की तुलना में बेहतर है। उन्होंने कहा कि रुपये ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक के फैसलों के प्रभाव को किसी अन्य मुद्रा की तुलना में बेहतर तरीके से मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में रुपये की तुलना अन्य मुद्राओं से की जाए तो इसके मूल्य में वृद्धि हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार कम होने पर उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को यह 571.56 अरब डालर था और यह कोई छोटी राशि नहीं हैै।
मोदी जी की टिप्पणी तत्कालीन अर्थव्यवस्था से जुड़ी थी
रुपये के संबंध में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने सवाल किया कि रुपये का मूल्य कब बढ़ेगा। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री ने भारतीय मुद्रा के संबंध में जो टिप्पणी की थी, तब अर्थव्यवस्था अन्य सभी मापदंडों के लिहाज से गंभीर स्थिति में थी। सीतारमण ने कहा कि उस समय मोदी जी की टिप्पणियों का कारण यह था कि भारत में लगातार 22 महीनों तक मुद्रास्फीति दहाई अंकों में थी और भारत एक नाजुक अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...