Google Analytics Meta Pixel पारंपरिक हस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बनीं जशपुर की ग्रामीण महिलाएं - Ekhabri.com

पारंपरिक हस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बनीं जशपुर की ग्रामीण महिलाएं

रायपुर, 11 मार्च 2026। पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी के काम जैसे पारंपरिक कौशल न केवल लोगों की आजीविका का साधन बन रहे हैं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के माध्यम से जशपुर जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही हैं।

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार में **हरियाली स्व-सहायता समूह की 11 महिलाएं छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों के माध्यम से वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ पारंपरिक कला को भी आगे बढ़ा रही हैं।

 

समूह की सदस्य बालमुनि भगत बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला। पहले महिलाएं घरेलू कामकाज तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन अब वे हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर अच्छी आमदनी कमा रही हैं। इससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

 

महिलाओं का कहना है कि यह काम सिर्फ कमाई का साधन नहीं है, बल्कि यह परंपरा और कौशल को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण, सहयोग और बाजार तक पहुंच की सुविधा मिल रही है, जिससे उनके उत्पाद स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो गए हैं।

स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अब अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं के सहयोग से वे अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं और गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और नागपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

समूह की महिलाओं ने शासन की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हस्तशिल्प से जुड़ा यह काम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *