Google Analytics Meta Pixel पश्चिम देशों के खुफिया सेटेलाइट गिरा सकता है रूस - Ekhabri.com

पश्चिम देशों के खुफिया सेटेलाइट गिरा सकता है रूस

रूस ने पश्चिमी देशों को आगाह किया है कि उसकी मिसाइलें उन सेटेलाइट को मारकर गिरा सकती हैं जो अंतरिक्ष से रूसी सेना की गतिविधियों की खुफियागीरी कर रहे हैं और खुफिया जानकारी यूक्रेनी सेना को दे रहे हैं। पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका के कामर्शियल सेटेलाइट अंतरिक्ष में घूम रहे हैं और पूरी दुनिया की फोटो ले रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के आधारभूत ढांचे पर रूसी प्रहार जारी है।

 

पश्चिमी देशों को रूस की इस चेतावनी से जाहिर तौर पर तनाव और बढ़ गया है। रूस ने अगर सेटेलाइट पर हमला किया तो अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश भी जवाबी कदम उठा सकते हैं। इससे रूस और अमेरिका के बीच सीधे टकराव का खतरा पैदा हो जाएगा। रूसी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी कांस्टेन्टीन वोरोंत्सोव ने कहा, पश्चिमी देशों के सेटेलाइट युद्ध भड़काने में खतरनाक भूमिका निभा रहे हैं। पश्चिमी देशों का खुफियागीरी करने वाले सेटेलाइट का इस्तेमाल भड़काऊ कदम है। रूस यूक्रेन की सैन्य ताकत कम करने के लिए खास तरह के आधारभूत ढांचे पर हमला कर रहा है, इसे वह जारी रखेगा। वोरोंत्सोव ने यह बात संयुक्त राष्ट्र की कमेटी के समक्ष कही।

 

रूस सेटेलाइट को निशाना बनाने की क्षमता रखने वाला देश है। उसके अतिरिक्त केवल अमेरिका और चीन ही अंतरिक्ष में घूम रहे सेटेलाइट को निशाना बनाकर उसे गिरा सकते हैं। 2021 में रूस ने परीक्षण के तौर पर अंतरिक्ष में एंटी सेटेलाइट मिसाइल दागकर अपना ही एक सेटेलाइट मार गिराया था। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने यूक्रेनी सेना को जो हाई मोबिलिटी आर्टिलरी राकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस) दिया है वह सेटेलाइट से प्राप्त फोटो और रीयल टाइम इन्फार्मेशन के आधार पर लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाता है। इस फोटो और इन्फार्मेशन का यूक्रेनी सेना भी रूसी सेना पर हमले और अपने बचाव में इस्तेमाल कर लेती है।

Read Also  बलोच आर्मी ने पाकिस्तान के माच शहर पर किया हमला

 

रूसी हमलों के बीच यूक्रेनी सेना पड़ी धीमी
दक्षिण में स्थित खेरसान में खराब मौसम और मुश्किल जमीनी हालात में यूक्रेनी सेना का अभियान हाल के दिनों में धीमा पड़ा है। जबकि पूर्वी यूक्रेन में स्थित लुहांस्क और डोनेस्क में स्थिति पहले जैसी बनी हुई है। यहां के ज्यादातर क्षेत्रों पर रूसी सेना का कब्जा बना हुआ है। खेरसान से 70 हजार से ज्यादा लोगों के पलायन की खबर है। रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच भीषण टकराव की आशंका से ये लोग अपना ठिकाना छोड़कर रूस या अन्यत्र चले गए हैं। इस बीच कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा है कि बिजलीघरों पर रूसी हमलों के चलते उनके क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता 30 प्रतिशत तक कम हुई है।

 

कुलेबा ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात में भी आधारभूत ढांचे पर रूसी सेना के बड़े हमले हुए हैं। इनसे संवेदनश्ाील ठिकानों को नुकसान हुआ है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने सेना के लिए विस्फोटक तैयार करने वाले यूक्रेन के एक कारखाने और एक एमआइ-8 हेलीकाप्टर को भी नष्ट कर दिया है। रूसी सेना यूक्रेन के आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए पिछले कई हफ्तों से मिसाइल, राकेटों और ईरान निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल कर रही है। इससे यूक्रेन के करीब आधे बिजलीघरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...