रूस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 4 गाइडेड हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए। एजेंसी के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका।
मंत्रालय ने कहा कि सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे (मॉस्को समय) के बीच 13 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें से 12 ब्रायंस्क क्षेत्र और एक कालुगा क्षेत्र में थे। इसके बाद अगले दो घंटे में 20 और ड्रोन नष्ट किए गए, जिसमें आठ ब्रांस्क में, सात स्मोलेंस्क में, तीन कुर्स्क में और दो कलुगा में हैं। अगस्त की शुरुआत में, रूस ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक से पहले यूक्रेन पर हमले बढ़ाने का आरोप लगाया था।
रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए बताया कि पिछले एक हफ्ते में यूक्रेन की गोलाबारी और ड्रोन हमलों से रूस में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 105 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने रूसी क्षेत्र में हमले वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए एक नक्शा भी साझा किया।
रूसी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता अलेक्सी फादेव ने कहा, “रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन के नज़दीक आने के साथ, कीव शासन ने रूसी क्षेत्रों के खिलाफ अपनी आतंकवादी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते में, 127 रूसी नागरिक गोलाबारी और ड्रोन हमलों का शिकार हुए। 22 की मौत हो गई और 105 घायल हुए।”
बता दें रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में शिखर सम्मेलन किया था। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वाशिंगटन में यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मुलाकात की थी। हालांकि, इन बैठकों से युद्ध विराम को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक की बात की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...