Google Analytics Meta Pixel रूसी सेना का यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत पर कब्जा - Ekhabri.com

रूसी सेना का यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत पर कब्जा

रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने क्रेमलिन जाकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लिसिचांस्क शहर जीतकर लुहांस्क को आजाद कराए जाने की सूचना दी। यह लुहांस्क प्रांत का आखिरी शहर था जिस पर कब्जे के लिए लड़ाई चल रही थी। रूस के इस दावे पर अभी तक यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रही रूसी सेना ने मार्च में पूर्वी यूक्रेन पर हमले केंद्रित कर दिए थे। वैसे डोनबास के अंतर्गत आने वाले लुहांस्क और डोनेस्क प्रांतों में रूस समर्थित विद्रोहियों के हमले 24 फरवरी से ही जारी थे। करीब तीन महीने की भीषण लड़ाई के बाद लुहांस्क प्रांत रूसी सेना के हाथ आ गया है जबकि डोनेस्क का बड़ा हिस्सा भी रूस ने जीत लिया है।
इससे पहले रूस ने कहा था कि लिसिचांस्क को घेर लिया गया है और वहां पर अंतिम दौर की लड़ाई चल रही है। वाशिंगटन स्थित थिंक टैैंक इंस्टीट्यूट फार द स्टडी आफ वार ने लिसिचांस्क से यूक्रेनी सैनिकों के मैदान छोड़ने के सिलसिले को देखते हुए आसार जताए थे कि वहां पर दो जुलाई तक रूसी सेना का कब्जा हो सकता है। थिंक टैैंक ने युद्ध क्षेत्र के वीडियो फुटेज देखने के बाद यह आसार जताया था। इस बीच खार्कीव में भी रूसी हमला होने की खबर है।
रूसी शहर पर गोलाबारी, तीन मरे
रूस ने पनी सीमा में स्थित बेलगोरोद शहर पर यूक्रेन की गोलाबारी का आरोप लगाया। कहा कि इस हमले में तीन लोग मारे गए हैैं और एक  मकान नष्ट हो गया है। यह शहर रूस-यूक्रेन सीमा से करीब 40 किलोमीटर भीतर है। रूसी क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव ने कहा है कि यूक्रेन की गोलाबारी से पांच मकान नष्ट हो गए हैैं जबकि 11 अन्य भवनों  को नुकसान पहुंचा है। बेलगोरोद शहर पर हमले के आरोप यूक्रेन पर पहले भी लगते रहे हैैं। रूस के कब्जे में गए यूक्रेनी शहर मेलिटोपोल को फिर से पाने के प्रयास में यूक्रेनी सेना ने वहां स्थित रूसी सैन्य अड्डे पर बीते 24 घंटों में 30 से ज्यादा हमले किए हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *