Google Analytics Meta Pixel चीन पर दबाव बेअसर, रूस ने यूक्रेन युद्ध तेज करने की दी चेतावनी - Ekhabri.com

चीन पर दबाव बेअसर, रूस ने यूक्रेन युद्ध तेज करने की दी चेतावनी

चीन पर बढ़ते अमेरिकी दबाव के बीच रूस ने यूक्रेन युद्ध और तेज करने की चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने की अपील की। इस दौरान ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने रूस से बढ़ती नजदीकी को लेकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी के समक्ष चिंता प्रकट की है। दोनों नेताओं ने इंडोनेशि में जी-20 की बैठक से इतर पांच घंटे तक बातचीत की थी। इस दौरान ब्लिंकन ने चीन को पश्चिमी देशों के साथ आने को कहा था। रूस के सर्गेई लावरोव ने ‘उन्मादी आलोचना” का आरोप लगाते हुए बैठक छोड़ दी थी। यूक्रेन पर हमले के ठीक बाद चीन ने रूस के साथ मजबूत व असीमित साझेदारी का एलान किया था।
पूर्वी यूक्रेन में अपार्टमेंट पर रूसी हमले में 15 की मौत
पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में स्थित चैसिव यार शहर के पांच मंजिला भवन पर रूस की तरफ से किए गए राकेट हमले मेें 15 लोग मारे गए, जबकि 20 लोग उसके मलबे में फंस गए। क्षेत्रीय आपात सेवा ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। देश के कई मोर्चे पर यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना को रोकने का प्रयास कर रहे हैैं। लुहांस्क प्रांत के गवर्नर शेरी हैदाई ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई के जरिये रूसी सेना को रुकने के लिए मजबूर कर दिया है।
भारत समेत अन्य देशों में नए राजदूतों की नियुक्ति जल्द : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि रूस जानबूझकर आवासीय क्षेत्रों में हमले करते हुए निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है। पिछले हफ्ते लुहांस्क पर कब्जे का एलान करने वाले रूस ने ऐसे हमलों से इन्कार किया है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने सामान्य कूटनीतिक प्रक्रिया के तहत दूसरे कई देशों में तैनात यूक्रेन के वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुलाया था। जल्द ही भारत, जर्मनी, चेक गणराज्य, नार्वे व हंगरी में नए राजदूतों की तैनाती की जाएगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *