Google Analytics Meta Pixel बाखमुट पर लगातार गोलाबारी के बाद कब्जा नहीं कर पा रही रूसी सेना - Ekhabri.com

बाखमुट पर लगातार गोलाबारी के बाद कब्जा नहीं कर पा रही रूसी सेना

पूर्वी यूक्रेन में स्थित बाखमुट शहर पर कब्जे के लिए रूसी सेना के हमले जारी हैं लेकिन बीते आठ महीनों में वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर पर कब्जा नहीं कर पाई है। रूसी सेना डोनबास के इस शहर पर कब्जा कर उसे रूस की सीमा के भीतर लाना चाहती है।

 

रूस और यूक्रेन की सेनाओं की लड़ाई में हफ्तों से खेरसान केंद्र बना हुआ है लेकिन बाखमुट पर हमले नहीं रुके। रूसी सेना इस शहर पर पिछले पांच महीनों से लगातार राकेट बरसा रही है लेकिन जमीन पर आगे नहीं बढ़ पा रही है। शहर की सीमाओं पर रूसी सेना के साथ लड़ रहे वैगनर ग्रुप के लड़ाके काबिज हैं लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पा रहे। वैगनर ग्रुप रूस के पूर्व सैनिकों और असैन्य राष्ट्रवादी लड़ाकों का ऐसा समूह है जो पुतिन सरकार के हितों को पूरा करने के लिए गोपनीय तरीके से पूरी दुनिया में कार्य करता है।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि बाखमुट ने रूस के उन्माद को बेपर्दा किया है। वहां पर रूस शुरू से हमले कर रहा है, वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लेकिन रूसी सेना मान नहीं रही। बाखमुट के निर्दोष  नागरिकों की मौत से रूस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वह वहां पर महीनों से निर्मम गोलाबारी जारी रखे हुए है। बुधवार-गुरुवार की रात भी शहर के तीन नागरिकों की रूसी गोलाबारी से मौत हुई है। रूसी सेना से पांच किलोमीटर दूर जमे यूक्रेनी सैनिक इस गोलाबारी का मजबूती से जवाब दे रहे हैं। युद्ध से पहले बाखमुट की आबादी करीब 73 हजार थी। युद्ध के दौरान 90 प्रतिशत लोग शहर छोड़ चुके हैं। अब बचे हुए कुछ हजार लोग भूमिगत ठिकानों में रह रहे हैं।

 

300 आत्मघाती ड्रोन मार गिराने का दावा
रूसी सेना की ओर से आत्मघाती ईरानी ड्रोन हमले झेल रहे यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि हाल के हफ्तों में उसने 300 से ज्यादा ड्रोन मारे गिराए हैं। अक्टूबर में यूक्रेन में हुए रूसी हवाई हमलों में क्रूज मिसाइलों के साथ इन आत्मघाती ड्रोन ने बर्बादी फैलाने में मुख्य भूमिका निभाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...