Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन पर फिर से ड्रोन और मिसाइल का रूसी हमला - Ekhabri.com

यूक्रेन पर फिर से ड्रोन और मिसाइल का रूसी हमला

रूसी सेना ने यूक्रेन पर फिर से बड़ा हमला किया है। इसके परिणामस्वरूप राजधानी कीव के पांच भवनों को नुकसान हुआ है। कीव के प्रशासन प्रमुख सेरही पोपको ने बताया कि हमले में दो सरकारी और तीन आवासीय भवनों को नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त खार्कीव, जपोरीजिया, खेरसान और डोनेस्क में भी मिसाइलों और राकेटों से हमले हुए। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि आतंकियों के छोड़े 13 ड्रोनों को कीव के आकाश में ही मार गिराया गया। रूस करीब दो महीने से यूक्रेन पर हमले के लिए ईरान के आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अतिरिक्त मिसाइल, राकेट और गोले भी छोड़े जा रहे हैं।

 

कीव में प्रात:काल जब कार्यालय और बाजार खुल रहे थे तभी रूसी हवाई हमले से बचाव के लिए सायरन बजने शुरू हो गए। इससे खुले में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा छिपे। कीव पर ईरानी ड्रोन से दो बार हमले हुए। ड्रोन हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमलावर ड्रोन के एक हिस्से पर हाथ से रियाजान के लिए…लिखा पाया गया। रूस के रियाजान वायुसेना अड्डे पर कुछ दिन पहले हुए हमले में यूक्रेन का हाथ होने का शक है। कीव में हमला तब हुआ है जब वहां पर तापमान शून्य के करीब था और रह-रहकर बर्फबारी हो रही थी। इस बीच रूस ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर यूक्रेन में हमलों को रोकने का कोई प्रस्ताव विचारणीय नहीं है।

 

 

यूक्रेन को पैट्रियट डिफेंस सिस्टम देने जा रहा अमेरिका
अमेरिकी सरकार ने कहा कि पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की एक यूनिट यूक्रेन भेजने पर विचार हो रहा है। रूस के लगातार हो रहे हवाई हमलों के मद्देनजर इस अत्याधुनिक सिस्टम के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था। जवाब में रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाने में गुरेज नहीं करेगा। अमेरिकी आपूर्ति के चलते ही यूक्रेन में शांति स्थापित नहीं हो रही है। इससे पहले अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश्ा यूक्रेन में कई डिफेंस सिस्टम भेज चुके हैं, इनमें रूस का बनाया एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका अभी तक करीब 20 अरब डालर की सैन्य सहायता यूक्रेन को दे चुका है। जबकि यूक्रेन में पानी, खाद्य पदार्थों, दवाओं और बिजली उपकरणों के लिए 70 देश हाल के दिनों में एक अरब डालर से ज्यादा की मदद कर चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...