Google Analytics Meta Pixel मोबाइल फोन के कारण हुआ रूसी सैन्य ठिकाने पर हमला - Ekhabri.com

मोबाइल फोन के कारण हुआ रूसी सैन्य ठिकाने पर हमला

एक जनवरी को मध्य रात्रि में नववर्ष के आगमन का उत्सव मना रहे रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी राकेट हमले का सबसे बड़ा कारण मोबाइल फोन को माना गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ज्यादातर रूसी सैनिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए उनकी मौजूदगी को पुष्ट किया जा सका और एक स्थान पर उनकी भीड़ देखते हुए वहां राकेट दागे गए। यूक्रेन के रक्षा सूत्रों के अनुसार हमले में करीब चार सौ रूसी सैनिक मारे गए थे लेकिन बुधवार को रूस ने स्पष्ट किया कि उसके 89 सैनिक मारे गए थे। पहले माकीव्का के कालेज परिसर में 63 सैनिकों के मारे जाने की रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की थी।

 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी सेना के नियंत्रण वाले डोनेस्क प्रांत की राजधानी माकीव्का में बने अस्थायी सैन्य ठिकाने से एक जनवरी (रविवार) को मध्य रात्रि में यूक्रेनी सेना के चार राकेट टकराए। घटना की जांच जारी है लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि कालेज परिसर में मौजूद ज्यादातर सैनिक मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे और हमले के समय वे चालू हालत में थे। इसके चलते दुश्मन को उनकी मौजूदगी का पता लगाना और उन्हें निशाना बनाना आसान हो गया। रूस ने कहा है कि सैनिकों का ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल अवैध है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा आर्डर आफ करेज पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार सेमिओन पेगोव ने अपनी टेलीग्राम पोस्ट में कहा है कि सैनिकों पर मोबाइल के इस्तेमाल का आरोप बहुत आसान है। लेकिन यूक्रेन अन्य तरीकों से भी रूसी सैन्य ठिकाने का पता लगा सकता था।

Read Also  मंगलुरु ब्लास्ट में मंजूनाथ मंदिर था टारगेट:केंद्रीय मंत्री का दावा- आरोपी शारिक ने ISIS से ट्रेनिंग ली

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस का कोई भी जवाबी प्रहार विफल होगा। वैसे बुधवार को यूक्रेनी शहरों पर रूस की सेना ने सात मिसाइल और 85 से ज्यादा राकेट दागे। रूसी वायुसेना ने 18 हवाई हमले भी किए। ये हमले खेरसान, जपोरीजिया और क्रैमेटोर्स्क शहरों में हुए हैं। इन हमलों में कई नागरिकों के मारे और घायल होने की खबर है। डोनेस्क प्रांत के बाखमुट श्ाहर में भीषण लड़ाई जारी है। दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी बढ़त के दावे किए हैं।

 

 

रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया के सेवास्तोपोल के गवर्नर मिखाइल राजवोझायेव ने बताया है कि उनके क्षेत्र में स्थित बेलबेक सैन्य हवाई ठिकाने के नजदीक बुधवार को दो संदिग्ध ड्रोन मार गिराए गए हैं। श्ाक है कि ये रूसी हवाई ठिकाने पर हमले के लिए आए थे। इस बीच यूक्रेन ने जपोरीजिया के परमाणु संयंत्र में शांतिरक्षक सैनिकों की तैनाती की मांग संयुक्त राष्ट्र से की है जिससे कि वहां पर दुर्घटना का अंदेशा कम किया जा सके। यूक्रेन का यह संयंत्र मार्च 2022 से रूसी सेना के कब्जे में है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...