रूसी सेना ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश की। यूक्रेन के चार शहरों पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। ताजा हमले राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव की बिजली-पानी की व्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। भीषण ठंड के मौसम में दसियों लाख बिना बिजली के जीने को मजबूर हैं।
रूस के ताजा हमले में कीव, खार्कीव, क्रिवीरीह और जपोरीजिया निशाना बने हैं। ताजा हमले की आशंका से यूक्रेन के शहरों में हवाई हमले से सतर्क करने वाले सायरन बजने शुरू हो गए थे। यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इनहैट ने बताया है कि रूसी सेना ने शहरों पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। दावा किया गया है कि इनमें से ज्यादातर मिसाइलें आकाश में ही मार गिराई गईं। रूसी सेना ने ये मिसाइल काला सागर में लंगर डाले युद्धपोतों से दागीं, जबकि कुछ मिसाइल आकाश में उड़ रहे बमवर्षक विमानों ने छोड़ीं। शुक्रवार के हमले में भी यूक्रेन के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया गया। भीषण ठंड में यूक्रेन की बिजली व्यवस्था भंग कर रूस उसे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहता है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवीरीह में रूसी मिसाइलों ने आवासीय भवन को निशाना बनाया। इस हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हुए। यहां पर कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जबकि जपोरीजिया शहर पर 18 मिसाइलें दागी गईं। खार्कीव की नागरिक सुविधाओं पर तीन हमले किए गए।
कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया है कि राजधानी के चार भागों में मिसाइल हमले के धमाके हुए। हमले के चलते कीव की मेट्रो रेल सेवा रोक दी गई है, उसकी सुरंगों में श्ाहरवासी शरण ले रहे हैं। राष्ट्रीय रेलवे के संचालक ने बताया है बहुत से स्टेशनों में बिजली नहीं है। इसके कारण कई मार्गों पर रेल सेवा बाधित है। कुछ जगहों पर स्टीम इंजन से ट्रेन चलाई जा रही हैं। दो दिन से तेज हुई यूक्रेनी गोलाबारी में रूस के कब्जे वाले लुहांस्क प्रांत को काफी नुकसान हुआ है। रूसी सीमा के नजदीक के एक गांव में यूक्रेनी हमले में आठ लोग मारे गए हैं और 23 घायल हुए हैं। एक अन्य स्थान पर एक आदमी की मौत हुई है।
ईयू ने रूस के 168 संस्थानों-कंपनियों पर लगाई रोक
यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस पर प्रतिबंधों के नौवें पैकेज की घोषणा कर दी। इन प्रतिबंधों से रूस के सैन्य और औद्योगिक संस्थानों पर असर होने के आसार हैं। इन प्रतिबंधों में रूस के 168 संस्थानों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये वे संस्थान और कंपनियां हैं जिनके रूसी सेना या हथियार निर्माण से संबंध हैं। ये कंपनियां रूसी सेना के काम आने वाले उपकरण या पोशाक बनाती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...