मुंबई । कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीटर के जरिए इसकी सूचना दी।
उन्होंने लिखा है की मुझे हल्के लक्षण थे। जांच करने पर कोरोना पॉजिटिव आया है। वही घर के अन्य सभी लोग जांच में कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं।
बता दें कि सचिन कुछ दिनों पहले ही राजधानी रायपुर में भी मैच खेलने आए थे।











