रंगों का पर्व होली। रंग खुशियों के, खुशहाली के, नई शुरुआत के। महिला समूहों के लिए भी होली खुशहाली की सौगात लेकर आया है। उनके भगवा गुलाल की धूम मची है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दर्जनभर महिला समूह यह गुलाल तैयार कर रहे हैं। जिले के अलावा विभिन्न् शहरों में इसकी सप्लाई की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से रोजगार दिया है, इसलिए हमने उनके पसंदीदा भगवा रंग का गुलाल बनाया है।
उत्तर प्रदेश में आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों का गठन कराया गया है। यह समूह तरह-तरह के रोजगार से जुड़े हैं। होली पर गुझिया, चिप्स, कचरी के अलावा रंग व गुलाल भी तैयार किया जा रहा है। समूहों के भगवा रंग के गुलाल की आगरा, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली तक मांग की जा रही है। दर्जनभर समूह की करीब डेढ़ सौ महिलाएं गुलाल बनाने में जुटी हैं। वैसे नीला, लाल, हरा गुलाल भी बनाया जा रहा है, लेकिन भगवा गुलाल की ज्यादा मांग है।
दुर्गा स्वयं सहायता समूह की हिमानी विश्नोई का कहना है कि भगवा रंग मुख्यमंत्री योगी का पसंदीदा रंग है। इसलिए हमने इस रंग का गुलाल तैयार किया है। ये रंग शुद्धता, ज्ञान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। भगवा रंग को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है, होली भी हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। समूह की महिलाओं का कहना है कि शुरूआत में लगा था कि पीले और लाल रंग की अधिक मांग रहेगी, लेकिन बाजार में भगवा रंग का गुलाल जाते ही मांग बढ़ गई। प्राकृतिक रंगों की भी मांग भी पिछली साल की अपेक्षा इस बार पांच गुना बढ़ी है।
फूलों से बनाया जा रहा गुलाल
महिला स्वयं समूह की सदस्यों का कहना है कि मंदिरों से गेंदे के सुनहरे फूल एकत्र किए जाते हैं। सिंदूर के पौधे के फलों को भी लेते हैं, उन्हें उबाला जाता है। फल व फूल के साथ गुलाल बनाने में अरारोट का भी इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रंग से बने गुलाल त्वचा के लिए नुकसानदेह नहीं होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...