छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी
युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण
समारोह में हुए शामिल, साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए और दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के फतेहसिंह खेल मैदान खैरागढ़ में जिला साहू संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी को मकर संक्राति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए तथा दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज संगठित एवं शिक्षित समाज है तथा समाज सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत साहू समाज सबसे बड़ा संगठित समाज है। सबसे ज्यादा किसान साहू समाज में है। सभी किसानों की ऋण माफी हुई है और उनके धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वहीं इस वर्ष अब तक 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है तथा किसानों के खाते में लगभग 20 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में रामायण मंडली के माध्यम से अच्छा वातावरण बना है। प्रदेश में छेरछेरा, पुन्नी, पोला, तीजा, हरेली, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं रीतिरिवाज को बढ़ावा मिला है। बच्चे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से परिचित हो रहे हैं और हम सभी समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। हम सभी को मिलकर इस सपने को पूरा करना है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मकर संक्राति के अवसर पर पतंग एवं गुब्बारे उड़ाएं। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में साहू समाज की पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम को अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ श्री टहल सिंह, जिला साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तिलेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड श्री संदीप साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान, समाजसेवी श्री पदम कोठारी, सभापति जिला पंचायत श्री विपल्व साहू, श्री घम्मन साहू सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...