योग पर राज्य स्तरीय सेमीनार का समापन
रायपुर। स्वस्थ रहने के लिए योगा एक बेहतर माध्यम साबित हो सकता है। यह सेहत को सुधारने के साथ शरीर में फुर्ती भी लाता है। योग से जुड़ी तमाम जानकारी और उससे जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के माना कैम्प स्थित राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र में योग विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सेमीनार सह वेबीनार का आज समापन हुआ। सत्र की अध्यक्षता डॉ. कप्तान सिंह, सहायक आचार्य रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय रायपुर ने की। सेमीनार में आरोग्य जीवन के लिए योग की आवश्यकता पर वैचारिक व वैज्ञानिक पक्ष पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सेमीनार की मुख्य थीम ’’आज का योग कितना यौगिक ? चुनौतियां एवं भविष्य’’ पर विषय-विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे तथा प्रशिक्षणार्थियों से सुझाव भी लिए गए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग को आमजनों विशेष कर युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास से जोड़ना था।
सेमीनार के अंतिम दिन के प्रथम सत्र में ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर वशिष्ठ योग आश्रम अहमदाबाद के योग गुरू धीरज वशिष्ठ के (वर्चुअल) ने प्रतिभागियों के योग पर आधारित प्रश्नों का समाधान किया। इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय रायपुर के विद्यार्थी मास्टर अभिषेक नाइडू द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। योग विषय में अध्ययनरत शोधार्थियों द्वारा ‘शोध पत्र प्रस्तुतिकरण’ सत्र में शोध-पत्र पढ़ा गया। वेबिनार के समापन समारोह में मुख्य उद्बोधन डॉ. अनंत बिरादर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गनाईजेशन नई दिल्ली (वर्चुअल) द्वारा योग एवं नेचरोपैथीः कल, आज और कल विषय पर दिया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं राज्य संसाधन व पुनर्वास केन्द्र के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...