हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को लेकर एक महीने से चल रही छत्तीसगढ़ में संतों की पदयात्रा का समापन धर्म-संसद के साथ होगा। रायपुर में 19 मार्च को धर्म-संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के 500 से अधिक संत शहर के रावणभाठा मैदान में जुटेंगे।
हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा की शुरुआत महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को की गई थी। तब से लेकर अब तक इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के चार अलग-अलग दिशाओं के शक्तिपीठों से निकली इस यात्रा में हिंदुत्व, सनातन धर्म और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ और विश्व हिंदू परिषद (छत्तीसगढ़ प्रांत) के बैनर तले इस यात्रा में देशभर के अलग-अलग राज्यों के संत शामिल हो रहे हैं।
धर्म-संसद में ये प्रमुख संत होंगे शामिल
धर्म-संसद में महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी चिदबरानंद सरस्वती, स्वामी संपूर्णानंद आर्य समाज, साध्वी प्राची, महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद, युधिष्ठिर लाल महाराज शदाणी दरबार, महंत रामलोचन दास निर्मोही अखाड़ा (चित्रकूट धाम), श्रीराम बालकदास पाटेश्वर धाम बालोद, स्वामी सर्वेश्वर दास सहित छत्तीसगढ़ व देश के विभिन्न् राज्यों से संतों का जमावड़ा होगा।
यात्रा के दौरान संदेश
यात्रा के संयोजक पूज्य सर्वेश्वर दास महाराज ने बताया कि सभाओं के माध्यम से संत समाज द्वारा कई संदेश दिए जा रहे हैं। इनमें समाज में बढ़ती हुई विषमता को दूर करना, भेदभाव खत्म करना, जनसंख्या असंतुलन, मतांतरण, गो-हत्या, गो-तस्करी, भूमि व लव जिहाद, धार्मिक-सांस्कृतिक आक्रामण खत्म करना आदि शामिल हैं।
धर्म-संसद की बाइक रैली 16 को
रायपुर में आयोजित धर्म-संसद की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और प्रचार-प्रसार को लेकर 16 मार्च को श्ाहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें चार हजार लोगों के साथ प्रमुख संत शामिल रहेंगे। यात्रा 17 मार्च को रायपुर पहुंचेगी। 18 मार्च को घर-घर दस्तक देकर धर्म-संसद में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...