Google Analytics Meta Pixel पीड़ित महिलाओं का सहारा बन रहे सखी वन स्टॉप सेंटर - Ekhabri.com

पीड़ित महिलाओं का सहारा बन रहे सखी वन स्टॉप सेंटर

० 27 जिलों में संचालित सखी सेंटर में महिलाओं विभिन्न सहायता प्रदान की गई

रायपुर। महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए अनेक वैधानिक प्रावधान उपलब्ध है, लेकिन इसके बाद भी समाज में महिलाओं को कई प्रकार की हिंसा का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सभी आयु वर्ग की महिलाओं को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सहायता एक साथ उपलब्ध कराने के लिए सखी वन स्टॉप सेन्टर का संचालन शुरू किया गया है। ये सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन रहे हैं। पिछले 4 वर्षों में 23 हजार से अधिक महिलाओं को यहां सहायता पहुंचाई गई है। वर्ष 2018-19 में 7371,2019-20 में 5342, 2020-21 में प्रकरण 5324 और वर्ष 2021-22 में 5697 पंजीकृत किये गए। संेटर में पीड़ित महिलाओं को आवश्यक आश्रय, सुविधा एवं संरक्षण मिलने के साथ उचित सलाह, विधिक सहायता और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पुराने सभी 27 जिलों में सखी सेंटर संचालित है जहां कई महिलाओं के जीवन में ये सेंटर उम्मीद नई रोशनी लेकर आए हैं।

बिहार की रहने वाली 80 साल की वृद्धा को परिवार से मिलाया

जिला सूरजपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर को ग्राम-करवा में भटकती एक 80 वर्ष की वृद्ध महिला की जानकारी मिली। सखी के द्वारा पुलिस की सहायता से वृद्धा को रेस्क्यू कर सखी सेंटर में लाया गया। बातचीत में वृृद्धा ने समस्तीपुर जिला, बिहार में रहने की जानकारी दी। सखी के द्वारा व्हॉटसअप व सोशल मीडिया के माध्यम से परिवारजनांे का पता लगाकर उनको सूचना दी गई। जिससे 6 अप्रैल 2022 को पीड़ित वृृद्ध महिला का पोता वृृद्ध महिला को लेने सखी में आया। इसी तरह 06 फरवरी 2021 को बस स्टैण्ड सूरजपुर में 98 वर्ष की बुजुर्ग महिला के भटकती पाये जाने की जानकारी सखी सेंटर को मिली। संपर्क करने पर 8 फरवरी 2021 को परिवार जन सखी मंे लेने आये। इस तरह परिवार से बिछुड़ गई बुजुर्ग महिलाओं की सकुशल परिवारजनों के पास वापसी से उनका जीवन फिर से खुशहाल हो सका।

Read Also  मूक-बधिर बच्चों ने जीवन का एक नया पाठ पढ़ाया : डॉ.भट्टर

8 वर्षों से लापता महिला मिली अपने परिजनों से

रायगढ़ की महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण बिना किसी को जानकारी दिये घर से निकल गई जिसके पश्चात परिजनों के द्वारा उक्त महिला की खोजबीन आसपास व रिश्तेदारों में भी किया गया परंतु महिला की किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नही हुई। 8 वर्ष बाद सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ के माध्यम से उक्त महिला के जीवित व सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासकीय रिशेप्सन सेंटर बैंगलोर में उक्त 42 वर्षीय महिला को लापता अवस्था में लाया गया था। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, और अपने बारे में जानकारी देने में असमर्थ थी, इसलिए उसका इलाज कराया गया। इलाज होने पर महिला द्वारा अपना नाम व पता बताया गया। जिसके आधार पर रिशेप्सन सेंटर टुमकुर कर्नाटक ने सखी सेंटर रायगढ़ को उक्त महिला की जानकारी दी।

महिला के परिजनों की पतासाजी की गई। विडियो कॉल के माध्यम से कई बार जानकारी लेने का प्रयास किया गया तब महिला ने अपना नाम, पति का नाम व स्वयं का पता बताया। जिसके आधार पर काफी प्रयासों के बाद महिला के निवास स्थान का पता लगा। इसके बाद संबंधित थाना से समन्वय कर उक्त महिला की बातचीत परिजनों से कराया गया। दिनांक 02 जून 2022 को रिशेप्सन सेंटर टुमकुर कर्नाटक से महिला को रायगढ़ लाने की अनुमति मिलने पर 26 जून 2022 को सखी सेंटर रायगढ़ द्वारा महिला के परिजनों, भाई व बेटी के साथ उक्त महिला की सकुशल घर वापसी कराई गइ। पीड़ित महिला अपने भाई व बेटी को देखकर काफी खुश हुई व उनकी आँखों से आंसू छलकने लगे।

Read Also  इन इलाकों में तीन दिन नही होगी पानी की आपूर्ति

सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से छोटा बच्चा माँ से मिला

बेमेतरा जिले के देवरी गांव में रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसके 4 माह के बच्चे को जबरदस्ती रखकर घर से निकाल दिया। आवेदिका 30 दिनों से मायके में रहने के पश्चात् सखी वन स्टॉप सेंटर में आई और अपने बच्चे को वापस लेने हेतु शिकायत दर्ज कराई। आवेदिका की शिकायत पर सखी वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रभारी, परामर्शदाता और केस वर्कर और नवागढ़ पुलिस की सहायता से बच्चे को मां को सौंपा गया।

बंगाल से भटककर छत्तीसगढ़ पहुंची युवती को परिवार तक पहुंचाया

एक मामला छत्तीसगढ़़ में सामने आया जब रोजगार की तलाश में निकली बंगाली युवती भटकते हुए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-जांपा जिले पहुंच गई। वह बंगाली भाषा के सिवा दूसरी भाषा बोलने और समझने में सक्षम नहीं थी। अनजान जगह में उसके लिए संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर सहारा साबित हुआ। सखी सेंटर में युवती को न सिर्फ सुरक्षित आसरा मिला बल्कि सेंटर ने अथक प्रयास कर उसे उसके परिवार से भी मिला दिया। जिससे उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।

आंध्रप्रदेश की तेलगू भाषी भटकी युवती को परिजनों को सुरक्षित सौंपा

सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ को 13 दिसम्बर 2019 को तेलगू भाषी युवती भटकती मिली थी। युवती के हिन्दी न समझने के कारण तेलगू भाषी मध्यस्थ के माध्यम से उसके गृह ग्राम व संबंधियों के बारे में जानकारी ली गई। इसके आधार पर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा थाने और सखी सेंटर से संपर्क कर युवती के परिजनों से संपर्क कर युवती को सुपुर्द किया गया। पीड़िता द्वारा सुरक्षित विजयवाड़ा पहुंच कर सखी वन स्टॉप सेंटर का आभार जताया।

Read Also  ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...