Google Analytics Meta Pixel राजनीतिक लाभ लेने गृहमंत्री अमित शाह ने गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ का अपमान किया -कांग्रेस - Ekhabri.com

राजनीतिक लाभ लेने गृहमंत्री अमित शाह ने गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ का अपमान किया -कांग्रेस

० मोदी सरकार के वायदा खिलाफी पर अमित शाह की बोलती बंद क्यों?

० छत्तीसगढ़ में 15 साल के भ्रष्टाचारी कुशासन वाले भाजपा राज की वापसी असंभव

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोरबा में दिये गये भाषण में गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों का अपमान किया है। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामले बढ़े है जबकि खुद उनके विभाग से जारी एनसीआरबी के आंकड़े बताते है छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामलों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आधा हो गये है। खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री इस बात को राज्य सरकार मानते है कि छत्तीसगढ़ नक्सल घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है उसके बाद स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा झूठ कैसे बोल सकता है? (एनसीआरबी के 2018, 19, 20, 21 बलात्कार, नक्सल की रिपोर्ट चार्ट संलग्न)

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह कहते है चावल वाले बाबा के कारण छत्तीसगढ़ में चावल मिलना शुरू हुआ लेकिन चाउर वाले बाबा ने गरीबों के चावल में डाका डालकर 36000 करोड़ का नान घोटाला कर दिया था। अमित शाह को अध्ययन करना चाहिये छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अमीर-गरीब सभी को सस्ता चावल मिलता है। छत्तीसगढ़ में 65 लाख लोगों के राशन कार्ड बने है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार कुशासन के 15 साल भूली नहीं है और लोग मोदी की 9 साल की वायदा खिलाफी को भी नहीं भूले है। जनता क्यों और कैसी फिर से मोदी और भाजपा को वोट दें?

Read Also  बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित कलेक्टर और एसएसपी बहाल

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के चुनावी वायदों पर अमित शाह क्यों चुप रहे? मोदी सरकार को 9 साल पूरे होने को है जनता अभी तक अच्छे दिन के सपने देखते-देखते थक गयी। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने प्रदेश में आकर जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15 -15 लाख रुपए आएंगे। बीते 8 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रुपए खाते में आने का इंतजार कर रही है। किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था 8 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान हैं। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दें? 2022 भी निकल चुका है लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह बताएं जनता मोदी पर क्यों भरोसा करें? पेट्रोल-डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लिया जा रहा है रसोई गैस के दाम जो कांग्रेस शासनकाल में 410रु था आज 1200रु के करीब जनता खरीदने मजबूर है 16 करोड़ हाथों को रोजगार मिलना दूर की बात 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है जिसमे 1 करोड़ 45 लाख मातृ शक्ति है। 27 करोड़ लोग मोदी सरकार के गलत आर्थिक नितियों के चलते मध्यम वर्ग से गरीबी रेखा से नीचे आ गये। भुखमरी इंडेक्स में 55 वे से खिसकर 116 देशों में 105 वें नंबर पर आ गये।

Read Also  रायपुर-राजिम नई मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...