Google Analytics Meta Pixel रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे को बनाया सैलून, गड्ढों में बैठकर बनाई हजामत - Ekhabri.com

रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे को बनाया सैलून, गड्ढों में बैठकर बनाई हजामत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक पर गड्ढों और धूल से परेशान लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. नेशनल हाईवे-53 पर पानी भरे गड्ढों के बीच बैठकर सैलून संचालकों ने लोगों की हजामत की. नेशनल हाईवे-53 की दुर्दशा के खिलाफ भिलाई में अनोखा प्रदर्शन कर शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया. इसके तहत चंद्रा-मौर्या चौक पर गड्ढों के बीच बैठकर सेलून संचालकों ने दाढ़ी और बाल कटिंग की। साथ ही गीत गाकर लोगों को जागरूक भी किया। प्रदर्शन के दौरान बैनर पोस्टर भी लगाए गए. इस प्रदर्शन का पूरे शहर में चर्चा रही। भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रहे रिकेश सेन की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया. इस माध्यम से सेलून संचालकों ने अपनी वर्तमान स्थिति को बताया कि गड्ढों के कारण उनका व्यवसाय चौपट हो गया है. इसलिए जल्द से जल्द फोरलेन सड़क के सर्विस लेन के गड्ढों को ठीक किया जाए. ताकि व्यवसाय ठीक चलने के साथ ही लोग दुर्घटनाओं से बच सकें।
सड़कों की हालत खराब
बता दें कि भिलाई से रायपुर के बीच इन दिनों 5 फ्लाई ओवर का कार्य चल रहा है. इसलिए आए दिन लोगों को यातायात जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। निमार्ण कार्य चलने से सर्विस लेन में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है,. जिस वजह से लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि इस अनोखे प्रदर्शन को कर शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। गौरतलब है कि इसके पहले पावर हाउस में गड्ढों के बीच महिलाओं ने रैम्प वॉक किया था. इसके पूर्व प्रशासन का ध्यान कई बार आकर्षित कराने के बावजूद जब कोई हल नहीं निकला तो शहर के जागरूक लोगों ने अनोखे प्रदर्शन कर आम जनता की आवाज बनकर शासन प्रशासन तक संदेश देने का प्रयास किया. उसी क्रम में भिलाई में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं. ताकि जल्द से जल्द सर्विस लेन को ठीक किया जाए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...