Google Analytics Meta Pixel समोदा बनेगी उप-तहसील : नगर पंचायत समोदा में नवीन महाविद्यालय भवन का होगा निर्माण - Ekhabri.com

समोदा बनेगी उप-तहसील : नगर पंचायत समोदा में नवीन महाविद्यालय भवन का होगा निर्माण

समोदा में खुलेगी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा, उप-स्वास्थ्य केन्द्र समोदा का होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन

भैंसा में जल्द ही प्रारंभ होगी पुलिस चौकी 

मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के ग्राम समोदा में की घोषणाएं

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री 

रायपुर,- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज आरंग विधानसभा के ग्राम समोदा पहुंचे। उन्होंने भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने ऋण माफी का फैसला किया, 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ। जिन किसानों ने धान बेचा था और जिनका कर्ज पटा दिया गया था, उनकी राशि वापस लौटाई गई। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी। इस योजना की 3 क़िस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। योजना की आखिरी और चौथी क़िस्त 31 मार्च को दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया। उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा किनका-किनका कर्ज माफ हुआ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उनका कर्ज माफ हुआ है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि समोदा को उप-तहसील का दर्जा दिया जायेगा, नगर पंचायत समोदा में नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा, समोदा में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी, उप-स्वास्थ्य केन्द्र समोदा का उन्नयन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा, ग्राम अमोदी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा, बनरसी व भण्डारपुरी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवनों का निर्माण कराया जायेगा, कोरासी व चपरीद में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल हेतु नवीन भवनों का निर्माण कराया जायेगा, भैंसा में पुलिस चौकी जल्द ही प्रारंभ की जायेगी, मजिठा से परसवानी तक सड़क मार्ग का निर्माण कराया जायेगा, ग्राम परसवानी में ढोड़की नाला में पुलिया का निर्माण कराया जायेगा, बोरिद से चण्डी मंदिर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा, समोदा में बालक छात्रावास निर्माण करवाया जायेगा।

गोपाल ने खेती की अतिरिक्त आय से खरीदा थ्रेसर और एक बुलेट 

ग्राम अमोदी के किसान गोपाल साहू ने बताया कि वो 12 एकड़ में रबी फसल और 32 एकड़ में खरीफ फसल लेते हैं। ऋण माफी के तहत साढ़े तीन लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। समर्थन मूल्य पर धान भी बेच रहे हैं। अतिरिक्त आय से थ्रेसर और एक बुलेट खरीदी है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना के तहत तीस हजार रुपए का बिजली बिल माफ हुआ है। टेमीन साहू ग्राम-चपरिद ने बताया कि उन्हें 35 किलो चावल, नमक फ्री में मिलता है। शक्कर 17 रुपए प्रति किलो में मिलता है।

वीरेंद्र कुमार ने खरीदा ट्रेक्टर

मुख्यमंत्री से बात करते हुए वीरेंद्र कुमार बघेल ने बताया कि 2 लाख 54 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। अतिरिक्त पैसे से ट्रेक्टर का सारा क़िस्त चुका दिया है और अन्य खर्चे किए हैं। किसान दयालु राम साहू ने बताया कि उनकी 7 एकड़ जमीन है, ऋण माफी के तहत 85 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क़िस्त समय-समय में मिल जाता है। धान बेचकर जमीन खरीदी है।

वर्मी कम्पोस्ट से समूह की महिलाओं को 45-45 हजार रूपए की आय 

भेंट-मुलाकात में ग्राम रानीसागर निवासी प्रेमबाई साहू ने बताया कि 1300 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचा है। समूह की महिलाओं ने 45-45 हजार कमाए हैं। प्रेमबाई ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे कई महिलाओं को रोजगार मिला है, महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने पैरा एकत्रित करने वाली मशीन की मांग की, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाएं गोबर से बिजली और पेंट बनाने का भी काम कर रही हैं। देवकी साहू ने बताया कि उनके समूह में 11 सदस्य है। वर्मी कम्पोस्ट बनाती हैं। 1225 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेच चुके हैं, इससे 4 लाख 50 हजार रुपए की आमदनी हुई है, इस पैसे को समूह के सदस्यों के बीच बांट चुके हैं। टीकम यादव, ग्राम रानी सागर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास 15 से 20 गाय हैं, 70 हजार का गोबर बेचा है और गोबर बेचकर मिले पैसे से और गाय खरीदी हैं, इस पैसे से घर भी चलाती हैं।

राजीव युवा मितान क्लब ने गांव में चलाया सफाई अभियान 

भेंट-मुलाकात में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य थानेश्वर साहू, ग्राम कुसमुड़ी ने बताया कि क्लब के जरिए गांव में सफाई अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया, वृक्षारोपण भी किए हैं। छत्तीसगढ़ ओलंपिक में भी बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया था, सभी आयोजनों में बहुत मजा आया। मुख्यमंत्री से बात करते हुए कमला बाई साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ग्रामीण स्तर में आयोजित बिलल्स खेल में अव्वल आयी हूं, 40 वर्ष की उम्र है, मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामना दी। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना से लाभान्वित रवि शंकर सोनवानी ने बताया उनके पास जमीन नहीं है। इस योजना के तहत 3 क़िस्त मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण बेरोजगारो के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की गई है, जिसमे युवा स्व-रोजगार स्थापित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री से बात करते हुए रामशरण ध्रुव ने बताया कि अब जाति प्रमाणपत्र और दूसरे दस्तावेज बनवाने में कोई दिक्कत नहीं होती है, कम समय में प्रमाणपत्र बनकर मिल जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल की छात्रा ने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बात की। मुख्यमंत्री ने लैब के बारे में भी जानकारी ली, छात्रा ने बताया कि पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी, वहां 25 हजार रुपए लगता था, अब फ्री में पढ़ाई होती है। भेंट-मुलाकात समोदा में मुख्यमंत्री से मिलने स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल का हल देकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...