Google Analytics Meta Pixel अब नक्सलियों की खैर नहीं: बस्तर को मिलेगी सीआरपीएफ की 5 नई बटालियन - Ekhabri.com

अब नक्सलियों की खैर नहीं: बस्तर को मिलेगी सीआरपीएफ की 5 नई बटालियन

रायपुर। सीआरपीएफ की पांच नई बटालियन जल्द ही बस्तर पहुंच जाएंगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। नई बटालियन के लिए नए कैम्प शुरू किए जाएंगे। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य शासन ने पांच करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसमें जवानों की सुरक्षा के साथ मूलभूत सुविधाएं तैयार की जाएंगी। नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को निर्णायक स्थिति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार सीआरपीएफ की नई बटालियन की मांग की जा रही थी। राज्य ने पहले 9 बटालियन की मांग की थी, जिसमें कुछ दिन पहले ही पांच बटालियन के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार दो बार बस्तर का दौरा करने के साथ ही सीएम भूपेश बघेल से मिल चुके हैं। इसके अलावा डीजीपी डीएम अवस्थी व एंटी नक्सल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी अशोक जुनेजा के साथ भी बैठक हो चुकी है। इसमें नए कैंप कहां खोले जाएंगे, उसकी जगह तय कर दी गई है।
इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर कवायद शुरू
इसके आधार पर ही कैंप के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार से बातचीत के बाद सीएम बघेल ने अनुपूरक बजट में पांच करोड़ रुपए रखे हैं। बता दें कि नक्सलियों द्वारा नए कैंप खुलने की कवायद के बाद ग्रामीणों को आगे कर आंदोलन खड़ा करने की कोशिश की गई। इसके लिए भी स्थानीय लोगों को पुलिस की ओर से समझाइश दी गई है। कई ऐसे भी हिस्से हैं, जहां ग्रामीण कैंप खोलने की भी मांग कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
पुलिस के ऑपरेशन से नक्सलियों का क्षेत्र सिमटता जा रहा
छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अद्र्ध सैनिक बल द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से नक्सलियों का क्षेत्र सिमटता जा रहा है। सुकमा और बीजापुर में ही नक्सली समय-समय पर घटनाएं करने में कामयाब हो जाते हैं। ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र से जुड़े होने के कारण पुलिस का दबाव बढऩे पर दूसरे राज्य चले जाते हैं। नई बटालियन के कैंपों के लिए ऐसे क्षेत्र का चयन किया गया है, जहां से नक्सलियों को पीछे की ओर खदेड़ा जा सके और उनके कॉरिडोर को खत्म किया जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...