Google Analytics Meta Pixel वाहन चालकों की लापरवाही: राजधानी के बड़े चौराहों पर सबसे ज्यादा टूट रहे सिग्नल - Ekhabri.com

वाहन चालकों की लापरवाही: राजधानी के बड़े चौराहों पर सबसे ज्यादा टूट रहे सिग्नल

रायपुर। राजधानी के बड़े चौराहों पर सिग्नल सबसे ज्यादा टूट रहे हैं। जयस्तंभ और शारदा चौक जैसे भीड़ भरे चौराहे पर 23 और 29 सेकेंड का ग्रीन सिग्नल दिया जा रहा है, जबकि 108 सेकेंड तक रेड सिग्नल में ट्रैफिक को रोका जा रहा है। इस तरह के आधा दर्जन प्रमुख चौराहे हैंं और यहीं ट्रैफिक नियम तोड़ा जा है। पुलिस तैनात होने के बावजूद कोई न कोई वाहन चालक सिग्नल जंप कर चौराहा पार कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में खुलासा हुआ कि ऐसे चौराहों पर चारों ओर से आने वाली सड़क पर ट्रैफिक का प्रेशर अलग-अलग है। किसी रोड से कम तो किसी से ज्यादा गाडिय़ां आती हैं। ऐसे में जिस रोड से कम वाहन आते हैं वहां तो सभी गाडिय़ां ग्रीन सिग्नल में गुजर जाती हैं, लेकिन जिस रोड से ज्यादा ट्रैफिक आता है, वहां कई वाहन चालकों को दो बार सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे ही चौराहे पर वाहन चालक यहां सिग्नल तोड़कर चौक पार कर रहे हैं।
-अब व्हीकल ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा
ऐसे चौराहों पर अब व्हीकल ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम में रेड और ग्रीन सिग्नल को कैमरा कंट्रोल करेगा। कैमरा देखेगा कि वाहनों की कतार लंबी है तो ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ा देगा, कतार खत्म होते ही सिग्नल रेड हो जाएगा। शहर में सिग्नल तोडऩे वाले चौराहों पर सबसे आगे खजाना तिहारा वाला चौक है। इसमें शास्त्री चौक की ओर से आने वाले वाहन चालक सबसे ज्यादा सिग्नल तोड़ रहे हैं। दरअसल इस चौराहे के चारों ओर का टाइमिंग एक ही फिक्स है, लेकिन राजभवन की ओर से आने वाली सड़क से कम गाडिय़ां आती हैं। रेड सिग्नल होने पर जितनी भी गाडिय़ां स्टॉप लाइन पर ठहरती हैं, वे सिग्नल ग्रीन होने पर सभी चौराहा पार कर लेती हैं, लेकिन उसके बाद भी सिग्नल ग्रीन रहता है। इससे जय स्तंभ चौक की ओर से आने वाले वाहनों को बेवजह स्टॉप लाइन पर खड़ा रहना पड़ता है, जबकि इस ओर से सबसे ज्यादा वाहन तेलीबांधा की ओर जाते हैं। इस ओर का सिग्नल ग्रीन होने पर स्टॉप लाइन पर खड़े सभी वाहन चौराहा पार नहीं कर पाते और सिग्नल रेड हो जाता है। ऐसे में काफी देर से खड़े कोई न कोई वाहन चालक रेड सिग्नल में ही चौराहा पार कर लेते हैं। यही स्थिति शहर के औलिया चौक, फायर ब्रिगेड चौक, महिला थाना, आश्रम तिराहा, लोधीपारा अवंति बाई, सिद्धार्थ चौक और अनुपम नगर चौराहे की है। इन चौराहों पर दो ओर से आने वाली सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है, जबकि बाकी दो सड़क से अपेक्षाकृत कम वाहन आते हैं, लेकिन चारों तरफ के सिग्नल का टाइमिंग एक ही फिक्स है। यानी जिस ओर से ज्यादा वाहन आते हैं, उस ओर भी ग्रीन सिग्नल उतनी ही देर रहता है, और जिस ओर से कम वाहन आते हैं, उस तरफ भी ग्रीन सिग्नल उतनी ही देर के लिए फिक्स किया गया है। ऐसे में कम ट्रैफिक वाली सड़क से आने वाले सारे वाहन तो गुजर जाते हैं, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक वाली सड़क के सभी वाहन नहीं गुजर पाते और सिग्नल रेड हो जाता है। ऐसे में कई वाहन वालों को ग्रीन सिग्नल के लिए दो बार इंतजार करना पड़ता है।
–ऑटोमेटिक सिग्नल से सिस्टम सुधरेगा
डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि शहर के सिग्नल को ऑटोमेटिक किया जा रहा है। हर चौक पर कैमरा लगाया गया है। स्टॉप लाइन से 150 मीटर की रेंज में कैमरे का फोकस है। इस रेंज में जितने भी गाडिय़ां खड़ी हो या लगातार गाडिय़ां आते रहेंगी, तब तक सिग्नल ग्रीन मिलेगा। गाडिय़ों के बीच गैप आने पर सिग्नल रेड जा जाएगा। सिग्नल को ऑटोमेटिक इसलिए किया जा रहा है कि ताकि जिस चौक पर ट्रैफिक ज्यादा है। वहां पर सिग्नल ज्यादा देर ग्रीन रहे। जहां गाडिय़ां कम है, वहां पर कम समय मिले।
-पुलिस चौक-चौराहों का करेगी सर्वे
एसएसपी अजय यादव ने ट्रैफिक अधिकारियों को शहर के सभी चौराहों का सर्वे करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि किस तरह की तकनीकी खामियां होने पर उसकी रिपोर्ट तैयार की जाए। सिग्नल का पालन क्यों नहीं हा़े रहा? कहां पर टाइमिंग गड़बड़ है? जेब्रा क्रॉसिंग का पैदल चलने वाले क्यों उपयोग नहीं कर रहे हैं? जहां पर जाम ज्यादा लग रहा है तो क्यों? चौराहों की सर्वे करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी है। उसके बाद खामियां को दूर की जाएंगी।
–जयस्तंभ चौक पर केवल 23 सेकेंड का समय
जयस्तंभ चौक पर मालवीय रोड से केके रोड जाने वालों को ग्रीन सिग्नल 23 सेकेंड का मिल रहा है। जबकि रेड सिग्नल 108 सेकेंड रखा गया है। चौराहे पर मालवीय रोड से आने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण एक साथ ज्यादा वाहन नहीं गुजर पाते और वाहन चालकों को दो बार ग्रीन सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह से शास्त्री चौक से शारदा चौक जाने वालों को 29 सेकेंड का समय मिलता है। इसी तरह से औलिया चौक में भी 23 सेकेंड का समय मिलता है, लोग एक बार में चौक पार नहीं कर पाते और लोगों को लगभग डेढ़ मिनट सिग्नल पर रूकना पड़ता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...