Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने की बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने की बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना

प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

रायपुर -मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा के आरंग में बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख,  समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री श्री शिव डहरिया सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

sogat
sogat

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के भूमिपूजन हेतु  76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के  415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह उन्होंने 24 विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 23 विकास कार्याे लोकार्पण किया।
जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के कुल 8 कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया जिसमें आरंग के लखौली में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र भंडारपुरी में ईसीआरपी के अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र राखी में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद- कुटेला में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लागत 9 लाख 68 हजार रूपये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीवा में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लगात 9 लाख 68 हजार रुपए शामिल हैं। आरंग के पलौद में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में ब्लड स्टोरेज की स्थापना हेतु 28 लाख 03 हजार रुपए का लोकार्पण कार्य शामिल है। जल संसाधन विभाग रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के अंतर्गत अमेठी तटबंद निर्माण कार्य लागत 834.96, सिवनी टार बांध का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 146.22, पलौद स्टॉपडेम शीर्ष एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 132.44, ग्राम बनरसी के समीप पतलू नाला में स्टॉपडेम कार्य, लागत 388.4 सहित कुल 1502.02 का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1835.501 लाख रूपये के 6 कार्याे का लोकार्पण किया जिनमें कोल्हान नाला पर टेकारी स्टॉपडेम योजना का निर्माण कार्य लागत 359.74, खुटेरी जलाशय का शीर्ष एवं नहर कार्य का जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य 232.851, नरदहा जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं मुख्य नहर के चौन क्रमांक 0 से 60 चौन तक लाइनिंग कार्य 147.57, गुमा जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य लागत 397.85, आरंग नवागांव जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 399.13 और आरंग के कोल्हान नाला पर सक्रिय स्टॉपडेम का निर्माण लागत 298.36 शामिल है। इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल योजनाओं हेतु 13 ग्रामों के 4314 घरेलू कनेक्शन हेतु 2027.88 लाख का शिलान्यास 9 ग्रामों के 6619 घरेलू कनेक्शन हेतु 685.7 लाख रूपये के विकाय कार्याे का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह जल संसाधान विभाग जल प्रबंध संभाग-1 के 415.94 लाख के 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें महानदी मुख्य नहर के देवदा, लखौली, रीवा, डिधारी, नारा एवं कुकरा माइनरों का रिमॉडलिंग एवं लाइंनिग कार्य हेतु लागत 383.85 लाख रूपये एवं महानदी मुख्य नहर के कि.मी. 84.45 से 85.50 तक प्रोटेक्शन कार्य हेतु लागत 32.09 लाख रूपये शामिल है। इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के हनुमान मंदिर चौक में बाजार शेड निर्माण पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग सहित ग्राम पौंता ग्राम पंचायत तांदुल में 3 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (पाल समाज) में 5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (निषाद समाज) में 3 लाख रूपये, शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला नवागांव (हाइवे) 1 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण में 4.42 लाख रूपये का लोकार्पण कार्य शामिल है। स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट अनंत राम बर्छिया शा.उ.मा.वि. चंदखुरी में जीर्णाेद्वार कार्य में 23.87 रूपये का शिलान्यास कार्य शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...