Google Analytics Meta Pixel मदरसा के छात्रों को संघ प्रमुख भागवत ने पढ़ाया इंसानियत - Ekhabri.com

मदरसा के छात्रों को संघ प्रमुख भागवत ने पढ़ाया इंसानियत

मुस्लिम समाज से संवाद बढ़ाने की पहल के तहत अप्रत्याशित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत दिल्ली के एक मदरसे में पहुंचे और वहां 300 छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्रों को इंसानियत, देशप्रेम और नारी सम्मान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मदरसों के आधुनिकीकरण और छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया। पहली बार किसी मदरसे में गए संघ प्रमुख यहां लगभग दो घंटे रहे। उन्होंने छात्रों के साथ चाय-नाश्ता भी लिया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदेमातरम” के जयकारे गूंजते रहे। 74 वर्ष पुराना यह मदरसा ताजबीदूल कुरान पुरानी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव में स्थित है। संघ प्रमुख मदरसे में ऐसे वक्त गए हैं, जब मदरसों के सर्वे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर विवाद उत्पन्न् हो गया है।

 

इसके पहले सरसंघचालक ने कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद इमाम हाउस में डा. उमेर अहमद इलियासी से मुलाकात की। उनके साथ सहसरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल तथा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के मार्गदर्शक व वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी थे। वहां बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक मंत्रणा हुई, जिसमें हिंदू-मुस्लिम समाज के बीच आपसी संवाद बढ़ाने के साथ राष्ट्रनिर्माण के पथ पर साथ चलने पर जोर दिया गया।

 

मदरसे के छात्रों से मुखातिब संघ प्रमुख ने पूछा कि वे बड़ा होकर क्या बनना चाहते हैं। इस पर किसी ने डाक्टर, किसी ने इंजीनियर, आर्किटेक्ट, शिक्षक व चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत अन्य क्षेत्र में करियर बनाने के अपने सपने के बारे में बताया। इस पर भागवत ने कहा कि यह तो मदरसे की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में संभव नहीं है। इसलिए यहां की शिक्षा को आधुनिक बनाना होगा, ताकि इन छात्रों के सपने को साकार करने में मदद मिल सके। आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डा. उमेर अहमद इलियासी ने उन्हें बताया कि मदरसे में जल्द ही गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के साथ संस्कृत और गीता की भी शिक्षा दी जाएगी, ताकि छात्र भारत और यहां की संस्कृति को अच्छी तरह से जान-समझ सकें।

 

सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख दी
भागवत ने छात्रों से देश की सीमाओं के बारे में सवाल पूछे और देा के विभिन्न् नामों के बारे में भी पूछा। साथ ही दूसरे धर्मों की मान्यताओं का मजाक उड़ाने की जगह सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख दी। कहा, कोई भी किसी भी मत-पंथ का हो, सबसे पहले भारतीय हैं। इसे जीवन में गांठ बांधकर रखना होगा। इसी तरह अगर दूसरों के धन को मिट्टी समझेंगे तो हर प्रकार के अपराध पर लगाम लगेगी और सभी अच्छे रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने नारी सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति है कि यहां नारियों का भरपूर सम्मान होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो समाज से कई तरह के अपराध खत्म हो जाएंगे।

 

पूर्व सरसंघचालक केएस सुदर्शन भी गए थे इस मस्जिद में : डा. उमेर अहमद इलियासी के पिता मौलाना जमील अहमद इलियासी के पूर्व सरसंघचालक केएस सुदर्शन से अच्छे संबंध थे। इलियासी के मुताबिक सुदर्शन भी कई मौके पर मस्जिद में आए थे और उनके पिता से संवाद करते थे। उन्होंने भागवत को “राष्ट्रपिता” व “राष्ट्र ऋषि” बताते हुए कहा कि कुछ माह पहले उन्होंने संघ प्रमुख को मस्जिद और मदरसा आने का आमंत्रण दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए वह आए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...