Google Analytics Meta Pixel ससुराल सिमर का' फेम वैशाली ठक्कर ने खुदकुशी की:जबरदस्ती शादी करना चाहता था पड़ोसी - Ekhabri.com

ससुराल सिमर का’ फेम वैशाली ठक्कर ने खुदकुशी की:जबरदस्ती शादी करना चाहता था पड़ोसी

पॉपुलर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला। उन्हें स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना के रोल से भी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई है। इंदौर के ACP एम रहमान के अनुसार वैशाली ठक्कर को पड़ोस में रहने वाला राहुल नाम का लड़का परेशान कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। वैशाली एक दूसरे शख्स से शादी करने वाली थीं, लेकिन राहुल ने इसे तुड़वा दिया, ताकि वो खुद वैशाली से शादी कर सके। वैशाली के सुसाइड करने के बाद से ही राहुल फरार है, पुलिस उसे तलाश रही है। इंदौर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद वैशाली का शव परिजन को सौंप दिया है। लोकल रिपोटर्स के मुताबिक वैशाली ने शनिवार रात को ही आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिजन ने सुबह पुलिस को खबर दी। पुलिस को मौके से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला है। चूंकि पुलिस को घटना की सूचना 7 घंटे बाद मिली, इसलिए अब सुसाइड नोट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। सुसाइड नोट में वैशाली ने दो लड़के-लड़कियों के नाम भी लिखे हैं, जिन्हें सजा दिलाने की बात कही है।

कोरोना के चलते टाल दी थी अपनी शादी
वैशाली ने पिछले साल 26 अप्रैल को केन्या के डेंटल सर्जन डॉ. अभिनंदन से सगाई की थी। करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस सेरेमनी की जानकारी एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके दी थी। दोनों जून 2021 में शादी करने वाले थे। हालांकि एक्ट्रेस ने महीनेभर बाद ही शादी के प्लान को टाल दिया था।अपने इस फैसले के पीछे वैशाली ने कोरोना केस बढ़ने का हवाला दिया था। एक इंटरव्यू में वैशाली ने कहा था, ‘मैं ऐसे सिचुएशन में शादी नहीं कर सकती जब कई लोग कोरोना से जान गंवा रहे हैं। अगर अगले साल तक स्थिति बेहतर होगी तो हम शादी कर लेंगे।’वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। मशहूर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमोहिनी 2​​​​​ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...