Google Analytics Meta Pixel यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा - Ekhabri.com

यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा

रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। यूथ फेस्ट के अंतर्गत 24 और 25 अप्रैल को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, स्टार्टअप, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही फूड स्टॉल, कला प्रदर्शनियां और युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाले कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

 

अंतिम दिन दायरा बैंड (जादू बस्तर) की प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

अपने संबोधन में सौरभ द्विवेदी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में निरंतर सीखना और खुद को अपडेट रखना सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि युवा बाहरी नकारात्मकता और भ्रामक जानकारी से दूर रहें और अपने परिवार की सलाह को प्राथमिकता दें। परिवार को व्यक्ति का सबसे बड़ा सहयोगी बताते हुए उन्होंने माता-पिता और परिवारजनों के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।

 

महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय होती हैं, तो समाज तेजी से प्रगति करता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

Read Also  ग्रामीण के न्योते पर पहुंचे मुख्यमंत्री, गृह प्रवेश कराया, भावुक दृश्य

 

कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, डीएफओ कृष्ण जाधव और प्राचार्य विनोद पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

यूथ फेस्ट-2026 का यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन और सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सफल और प्रेरणादायी साबित हुआ। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *