Google Analytics Meta Pixel 10 करोड़ का टैक्स बचाने के लिए दो अरब का घोटाला, EOW ने 80 लोगों पर मामला दर्ज किया - Ekhabri.com

10 करोड़ का टैक्स बचाने के लिए दो अरब का घोटाला, EOW ने 80 लोगों पर मामला दर्ज किया

उज्जैन-ईओडब्ल्यू ने बुधवार को उज्जैन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 फर्जी कंपनियों और 80 लोगों पर दो अरब के घोटाले का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये का टैक्स बचाने के लिए फर्जी कंपनियों के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाया था। दो साल पहले इंदौर के एक व्यापारी ने इसकी शिकायत EOW उज्जैन से की थी। इसके बाद EOW ने 80 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उज्जैन EOW निरीक्षक अनिल शुक्ला ने बताया, नीमच स्थित कंपनी अग्रवाल सोया एक्स्ट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी धामनिया द्वारा साल 2017 से 2022 के बीच अन्य कुल 36 बोगस फर्म और उनके संचालक के साथ मिलकर कूटरचित इन्वाइस, बिल और बिल्टी तैयार किए गए। साथ ही सोयाबीन डीओसी का फर्जी क्रय-विक्रय बताकर संदेहीगण गोपाल सिंघल, शालिनी सिंघल दीपक सिंघल और नवनीत गर्ग ने अपनी कंपनी अग्रवाल सोया एक्स्ट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक के रूप में फर्जी ट्रांसपोर्ट नारायण फाइट केरियर 35 आदर्श नगर इंदौर के प्रोप्राइटर व अन्य के साथ फर्म के संचालक एवं GSTIN के धारक (कपिल ट्रेडिंग कंपनी), (गुरु कृपा इंटरप्राइजेज), एके कॉर्पोरेशन कलिंगा ओवरसीज, सनलाइट इंटरनेशनल फर्म, सुपर सोपी मार्ट, नीमिश इंटरप्राइजेज, अमर ज्योति इंटरप्राइजेज, श्री मित्तल कॉर्पोरेशन फर्म, समृद्धि ट्रेडर्स फर्म, श्रीनाथ कार्पोरेशन फर्म, जीवन गर्ग ओवरसीज, लॉजिक इंडिया, हेंज ट्रेड लिंक्स, ग्रीन इंडस्ट्रियल फर्म, आरआर इंटरप्राइजेस फर्म, ओम इंटरप्राइजेस फर्म, मेहुल ट्रेडर्स फर्म, राम ट्रेडिंग फर्म, आशीर्वाद इंटरनेशनल फर्म, आरके इंटरप्राइजेस फर्म, सूर्य किरण ट्रेडिंग कंपनी, श्री गणपति इंटरप्राइजेज, भारत सेल्स फर्म, अग्रवाल इंटरप्राइजेज, सुमित्रा ट्रेडिंग कंपनी, ओम ट्रेडिंग कंपनी,  एमेज इंटरप्राइजेज, दिव्य ज्योति इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एसडीएम एग्रो इंडस्ट्रीज, आशो कुमार रामानंद, कीर्ति ट्रेडर्स, एमएस कॉर्पोरेशन, श्री शांति इंटरप्राइजेज, सांईनाथ इंटरप्राइजेस फर्म और मां शीतला ट्रेडर्स शामिल रहे। षड्यंत्र के अनुसरण में कूटरचित बिल, इनवाइस, बिल्टी, तोल रसीदे आदि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सोयाबीन, सोयाबीन डीओसी और सोयाबीन तेल का एक अरब अट्ठानवे करोड़ छत्तीस लाख चौबीस हजार दौ सौ चालीस रुपये का फर्जी व्यापार करना दर्शाकर बेइमानी एवं कपटपूर्वक नौ करोड़ अट्ठानवे लाख सड़सठ हजार सात सौ सात रुपये का टैक्स क्रेडिट अवैध रूप से प्राप्त कर अवैध लाभ प्राप्त किया है। साथ ही शासन को राशि 9,98,67,707 रुपये राजस्व की आर्थिक हानिकारित कर शासन के साथ धोखाधड़ी की है। उज्जैन EOW निरीक्षक अनिल शुक्ला ने बताया, मामले की जांच में पता चला कि अग्रवाल सोया संचालक गोपाल सिंघल, दीपक सिंघल सहित करीब 80 लोगों ने धोखाधड़ी के लिए 39 फर्जी कम्पनियां बना रखी हैं। इन कम्पनियों ने खली और तेल के व्यापार की आड़ में अब तक 2 अरब रुपये का घोटाला किया है। पुख्ता जानकारी के बाद बुधवार को अग्रवाल सोया के साथ ही सभी कम्पनियों और उनके संचालकों के 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त प्रकरण की जांच में सीजीएसटी उज्जैन द्वारा भी जांच की जा रही है। उपरोक्त कार्य में सीमा शर्मा सहायक लोक अभियोजन अधिकारी इकाई उज्जैन के साथ अनिल कुमार शुक्ला निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक अशोक राव, प्रधान आरक्षक गौरव जोशी का सराहनीय कार्य रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *