जगदलपुर। दरभा ब्लाॅक के ग्राम साईगुड़ा स्कूल आए दिन बंद रहता है। इस बीच जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास के दौरे के दौरान यह बात सच निकली जिस पर कर्रवाह करते हुए शिक्षक प्रकाश सिंह कुरेटी को निलंबित कर दिया गया है।
आपको बता दें की जिला पंचायत के सीईओ व्यास द्वारा दरभा ब्लाॅक में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया जा रहा था। इसी दौरान साईगुड़ा प्राथमिक शाला को बंद पाया गया जिसके कारण सहायक शिक्षक (एलबी) प्रकाश सिंह कुरेटी के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।










