Google Analytics Meta Pixel वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान! - Ekhabri.com

वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान!

नई दिल्ली। आदिकाल से ही धरती पर रहने वाले इंसानों की दिलचस्पी हमेशा ये जानने में रही है कि पृथ्वी के अलावा क्या कोई दूसरा लोक भी है जहां कोई जीव रहते हैं या जीवन संभव है? यहां तक कि दुनियाभर के वैज्ञानिक भी कई सालों से दूसरे ग्रह पर जिंदगी की तलाश में हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को आज तक ऐसे कोई पक्के सुबूत नहीं मिले हैं जिन्हें देखकर ये दावा किया जा सके कि पृथ्वी के अलावा भी किसी अन्य ग्रह पर जीवन संभव है।
दुनियाभर के वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर पानी या ऑक्सीजन की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ ग्रहों पर तो वैज्ञानिकों को उम्मीद की किरण भी मिली है। इसमें मंगल ग्रह सबसे आगे हैं। इन ग्रहों पर भविष्य में कभी जीवन संभव होगा या नहीं, वैज्ञानिक इस बात की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पहले भी इन ग्रहों जीवन संभव रहा होगा या लोग रहते होंगे? शायद नहीं, लेकिन इन दिनों मंगल ग्रह से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख कर ऐसा लग रहा कि यहां लोग रहते होंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला…
कुछ समय पहले नासा ने मंगल ग्रह पर मार्स रोवर भेजा था। नासा के मार्स रोवर ने स्पेस एजेंसी के जरिये मंगल ग्रह की कुछ नई तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें मंगल ग्रह के कई राज खोल रही हैं। मंगल ग्रह से आईं लेटस्ट तस्वीरों को देखने के बाद लोग इसे कब्रिस्तान बता रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि मंगल ग्रह पर पहले लोग रहते थे। ये उन्हीं लोगों का कब्रिस्तान है। तस्वीरों में लाल ग्रह पर बड़े-बड़े चट्टान नजर आ रहे हैं।
नासा ने रोवर को पिछले ही साल जुलाई में मंगल ग्रह पर भेजा था और ये फरवरी 2022 तक मंगल ग्रह की तस्वीरें भेजेगा। मार्स रोवर का एक ट्विटर अकाउंट बना है। इस पर नासा रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीरें अपलोड करती है। मंगल ग्रह की नई-नई तस्वीरें देखने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। फिलहाल जो तस्वीरें आई हैं, उसे लोग एलियन का कब्रिस्तान बता रहे हैं। रोवर लगातार मार्स की तस्वीरें शेयर कर रहा है। वहीं नासा ने इसके जरिये और भी राज खुलने की उम्मीद जताई है। ट्विटर पर पत्थरों की इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है। कुछ लोगों को इस तस्वीर में एक एलियन भी नजर आया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन चट्टानों के नीचे क्या दबा है? कहीं इनमें एलियंस की लाशें तो नहीं?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...