Google Analytics Meta Pixel पत्नी पर घरवालों की प्रताड़ना से तंग मुस्लिम व्यवसायी बना हिंदू - Ekhabri.com

पत्नी पर घरवालों की प्रताड़ना से तंग मुस्लिम व्यवसायी बना हिंदू

विवाह पूर्व हिंदू रही पत्नी पर जब घरवालों की प्रताड़ना बढ़ी तो व्यवसायी से रहा नहीं गया। व्यवसायी ने पत्नी और बेटी समेत इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। यानी वह सपविार हिंदू बन गया। व्यवसायी का आरोप है कि इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो धमकी देने लगे। इतना ही नहीं, बाहुबली मुख्तार अंसारी और कई प्रभावशाली लोगों का नाम लेकर धमकाया। व्यवसायी और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। व्यवसायी ने पत्नी के साथ एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर शासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
व्यवसायी ने बताया कि वह लखनऊ-अयोध्या रोड के रहने वाले हैं। 14 साल पहले रायबरेली में रहने वाली हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया था। पत्नी ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। इसके बाद साथ में रहने लगी। शादी के बाद बड़े भाई, पिता व घर के अन्य लोग पत्नी को गैर मजहब का बताकर प्रताड़ित करने लगे। जेठ ने कई बार दुष्कर्म का प्रयास भी किया। व्यवसायी ने विरोध किया तो कई बार भाई ने मारपीट की। पत्नी को भी पीटा। इस बीच उन्हें बेटी हुई। इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। अपने घर वालों की हरकतों से परेशान हो गया। घरवालों से सारे रिश्ते समाप्त करने की योजना बनाई। 15 दिन पहले उन्होंने पत्नी और बेटी संग सनातन धर्म अपना कर हिंदू बन गया। इसकी सूचना समाचारपत्रों में भी दी।
इसकी जानकारी बड़े भाई को हुई तो उसने घर पर आकर धमकी दी। इतना ही नहीं, भाई ने बाहुबली मुख्तार अंसारी और कई प्रभावशाली लोगों का नाम लेकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से पूरा परिवार डरा है। बेटी 10 दिन से स्कूल नहीं जा रही। उधर, मामले की जानकारी गुरुवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को हुई तो उन्होंने मदद की घोषणा की। हालांकि पुलिस ने चतुर्वेदी उनके आवास पर शाम तक नजरबंद कर दिया। डीसीपी पूर्वी प्राची सिह ने बताया कि महिला के घर पर टीम भेजी गई थी। परिवार की काउंसलिग कराई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
तीन दिन लापता रहा महिला का पति
महिला ने बताया कि 21 अगस्त को पति रहस्यमय हालात में लापता हो गए। उनका मोबाइल भी बंद था। थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। इसके बाद पति 24 अगस्त को लौट आए। उन्होंने बताया कि वह डर के कारण उत्तराखंड चले गए थे। बेटी और परिवार का ख्याल आया तो लौट आए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...