रायपुर। भारत स्काउट गाइड की राज्य स्तरीय बैठक आज सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें स्काउट गाइड के गतिविधियों एवं उसके दायित्व से कैडेटों को अवगत कराया गया। अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स परिषद एवं मंत्री स्कूल शिक्षा राज्य प्रशासन डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में राष्ट्र प्रेम के साथ अनुशासन की सीख देता है। शिक्षा के साथ-साथ ऐसी गतिविधि निश्चय ही छात्रों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों से स्काउट गाइड का समन्वय स्थापित कर इसके कार्य योजना को मजबूती दी जाएगी। टेकाम ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में स्काउट गाइड की गतिविधि से बच्चों को जोड़ना है। जिससे समाज में स्काउट गाइड के माध्यम से समाज सेवा अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित किया जा सके।
छत्तीसगढ़ राज्य की स्काउटिंग का हमारे देश में अहम योगदान है कोरोना काल में भी यहां के स्काउटर सेवा कार्य जैसे भोजन वितरण, सूखा राशन वितरण, घर-घर दवा पहुंचाने तथा आम लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे थे। राज्य में प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग से लगभग 2 हजार बच्चे प्रति वर्ष निरूशुल्क पंचमढ़ी, कुल्लू मनाली, दार्जिलिंग में जाकर डिजास्टर मैनेजमेंट एवं एडवेंचर्स का कोर्स कर रहे हैं। राज्य स्तर में ट्रेकिंग, कब बुलबुल उत्सव, रैली जैसे कार्यक्रम भी अनवरत जारी है।
मंत्री जी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर स्काउटर, गाइडर द्वारा पूर्ण स्काउट गाइड गणवेश में अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर 75 वीं वर्षगांठ मनाएं और अन्य लोगों को तिरंगा झंडा फहराने हेतु जागरूक करें।
कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा स्वामी निदेशक राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली, कन्हैया अग्रवाल उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, चंद्र प्रकाश बाजपेई उपाध्यक्ष, अनिता रावते, शशि चंद्राकर, ममता राय, कैलाश कुमार सोनी, अंकित बागबाहरा, मुकेश चंद्राकर, सुरेश शुक्ला तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सदस्य शामिल थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
रायपुर, 7 फरवरी 2026।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुक्रवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आगमन हुआ। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति...