Google Analytics Meta Pixel त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर - Ekhabri.com

त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर

जम्मू। जिस तरह छत्तीसगढ़ नक्सलियों से परेशान है उसी तरह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले होना आम बात हो गई है। रोजाना आतंका घुसपैठ करते हैं और मामरे जाते हैं इसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। इसी के चलते त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर कर दिए। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अवंतीपोरा के त्राल में मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। आतंकी एक धार्मिक स्थल में छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। फिलहाल बचे आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को त्राल के नोबुग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकी एक धार्मिक स्थल में छिप गए। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों की मदद से आतंकवादियों को बाहर आने और आत्मसमर्पण करने के प्रयास किए। एक आतंकी के भाई व स्थानीय इमाम साहब को अंदर भेजा गया। लेकिन आतंकी आत्मसमर्पण के लिए राजी नहीं हुए। इस पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और अब तक आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों की संख्या कितनी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। ऑपरेशन अभी जारी है। आईजी कश्मीर का कहना है कि त्राल मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। उधर, इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर आतंकी संगठन का पकड़ा गया कमांडर मलिक उमैद अपने हैंडलर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क में था। कश्मीर में मौजूद आतंकियों ने ही उसे हथियार लेने जम्मू भेजा था। कश्मीर में मौजूद और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के कहने पर उसने ऐसा किया था। उमैद से पूछताछ करने पर यह पता चला है कि जम्मू बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने उसे हथियार और नकदी दी थी। यह व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के बाहर का भी हो सकता है। उक्त व्यक्ति की तलाश में पुलिस पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी दबिश देकर तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने उमैद से उक्त व्यक्ति का स्केच बनवाकर कई जगहों पर भेजा है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में शामिल कुछ और लोगों को भी पकडऩे की तैयारी में है। इनकी पहचान कर ली गई है। तीन से चार दिन में पुलिस इस मामले में अधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा कर सकती है। कुछ जगहों पर ओजी वर्करों के पकड़े जाने और उनसे हथियारों की बरामदगी करने की तैयारी है। डीएसपी परोपकार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले की जांच का खुलासा करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...