रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के क्रम में राज्य सरकार ने 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया है।

राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी दर्ज कर इस पहल की शुरुआत को आगे बढ़ाया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का उपयोग करें और जनगणना में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से लोग अपनी सही और पूरी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी।
नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी जानकारी भर सकते हैं। स्व-गणना के बाद उन्हें एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणकों के घर आने पर साझा करना आवश्यक होगा।
स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणना टीम घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेगी। इस दौरान प्रत्येक मकान, उसकी स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं कर पाता है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि निर्धारित अवधि में प्रगणक उनके घर पहुंचकर जानकारी दर्ज करेंगे।
राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...