Google Analytics Meta Pixel एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी - Ekhabri.com

एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। लगातार पांचवें दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई और यह 1,045.60 अंक की गिरावट के साथ 51,495.79 पर बंद हुआ। एक साल में शेयर बाजार का यह सबसे निचला स्तर है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने 1994 के बाद ब्याज दर में ना केवल सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की बल्कि भविष्य में भी दरें बढ़ाने का संकेत दिया है। केंद्रीय बैंक ने आर्थिक विकास के अनुमान को भी कम कर दिया है। पिछले चार दशकों के दौरान अमेरिका में फिलहाल सबसे ज्यादा महंगाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक फेड रिजर्व जेरोम पावेल ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मंदी की संभावना पैदा हो गई है।
सुबह के कारोबार के दौरान बाजार में तेजी दिखाई दी, लेकिन बाद में यह लाभ को बनाए रखने में विफल रहा और लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,495.79 पर बंद हुआ। गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक का रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 331.55 अंक या 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,360.60 पर बंद हुआ।
नेस्ले इंडिया को छोड़ दें तो 30 प्रमुख शेयरों वाले सेंसेक्स चार्ट के सभी स्टाक लाल निशान पर बंद हुए। एशिया के बाजारों की बात करें तो शंघाई और हांगकांग के बाजार जहां गिरकर बंद हुए वहीं टोक्यो और सियोल के बाजारों में मामूली तेजी दिखाई दी। खास बात यह रही कि ब्याज दर बढ़ने का असर वाल स्ट्रीट पर नहीं दिखाई दिया है और वह लाभ के साथ बंद हुआ। माना जा रहा है ब्याज दरों में वृद्धि उम्मीदों के अनुरूप थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *