शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में अचानक रौनक लौट आई है। इसका असर यह हुआ है कि बीएसई का सेंसेक्स 975.62 अंकों की बढ़त लेकर 50,540.48 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 15 हजार के पार निकल गया है। निफ्टी 269.25 अंक बढ़कर 15,175.30 पर बंद हुआ।
आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार की बढ़त में फाइनेंशियल स्टाक्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चार फीसद से ज्यादा की बढ़त के साथ एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स पैक में टॉप गेनर रहा। शानदार तिमाही नतीजों के दम पर एसबीआइ के शेयरों में भी खासी बढ़त देखी गई। इंडसइंड बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी बढ़त में रहे। दूसरी ओर, पावरग्रिड और डा. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
रिलायंस सिक्युरिटीज के स्ट्रेटजी हेड बिनोद मोदी ने कहा कि एसबीआइ समेत अन्य वित्तीय संस्थानों के बेहतर तिमाही नतीजों और कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने के स्पष्ट संकेतों से फाइनेंशियल स्टाक्स में तेजी देखी गई। फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर बढ़त में रहे। इस बात के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं कि महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव इस तिमाही के आगे नहीं दिखेगा। इससे निवेश्ाकों का भरोसा लौटा है।
अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई और सियोल के शेयर बाजार गिरावट में रहे, जबकि टोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी दर्ज की गई। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे।
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का एम-कैप रिकार्ड स्तर पर
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 218 लाख करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसमें 2.41 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चॉइस ब्रोकिंग के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगाड़िया ने कहा, ‘दो सत्रों की गिरावट के बाद तेजड़ियों ने बाजार में मोर्चा संभाला। पिछले कुछ सत्रों से नरम चल रहे फाइनेंशियल स्टाक्स ने तेजी दिखाई है।”
सोने में तेजी, चांदी गिरी
राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 119 रुपये की बढ़त लेकर 47,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। इससे इतर, चांदी के भाव में गिरावट आई। चांदी 258 रुपये की गिरावट के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो पर बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,877 डॉलर और चांदी का भाव 72.68 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...