मध्य प्रदेश में पहली बार नवाचार करते हुए बच्चों के लिए अलग बजट पेश किया गया। शिवराज सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में ‘चाइल्ड बजट” शामिल किया है। 57,803 करोड़ के इस बजट में 17 विभागों में बच्चों के लिए संचालित योजनाओं को समाहित किया गया है। सरकार इस वर्ष सरकारी स्कूलों में 13 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसी सत्र से इनकी भर्ती प्रकिया शुरू हो जाएगी। सरकार ने बजट में इसके लिए प्रविधान भी कर दिया है। इनके अलावा सीएम राइज योजना के तहत प्रथम चरण में प्रदेश में 360 स्कूल प्रारंभ किए जाएंगे। इनके लिए सात हजार करोड़ से अधिक का बजट दिया गया है। इन स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक, खेलकूद और ललित कलाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी।
प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि बच्चों के बजट में शामिल योजनाओं को भी दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में ऐसी योजनाएं शामिल हैं, जिनमें शत-प्रतिशत प्रविधान बच्चों से संबंधित हैं। दूसरी श्रेणी में ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें 30 प्रतिशत प्रविधान बच्चों के लिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 26,748 करोड़ रुपये का बजट स्कूल शिक्षा विभाग में है। वहीं, सरकारी स्कूलों में संगीत और नृत्य कला को शिक्षा का भाग बनाते हुए, समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए एक नई योजना अनुगूंज कार्यक्रम शुरू की जाएगी। वर्ग, वर्ण, जाति, धर्म, सामाजिक असमानता आदि का भेद मिटाने के उद्देश्य से समरसता छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा, जहां सभी समाज के विद्यार्थी एक ही छात्रावास में साथ-साथ रहेंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...