ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना में कोरोना को काबू करने के मद्देनजर मंगलवार से चार हफ्ते के लिए दूसरा लॉकडाउन शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले सोमवार को यहां हुई फायरिंग में अब तक सात लोगों के मारे गए हैं। इस हमले में कई लोग जख्मी हुए हैं। हालांकि ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। इस बीच संदिग्ध हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है।
ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे घृणित आतंकी हमला बताया है। पुलिस का कहना है हमलावरों ने अलग-अलग जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की चपेट में आकर कई जख्मी हुए हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वियना पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने मीडिया को बताया कि हमलावरों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी जारी है। वियना के मेयर माइकल लुडविग का कहना है कि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात की हालत नाजुक है।
वियना पुलिस का कहना है कि इस हमले को कई संदिग्ध हथियारबंद हमलावरों ने अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक छह अलग-अलग जगहों से गोली चलने की जानकारी मिली है। पहला फायर स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे हुआ। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ, जब ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगने जा रहा था।
ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि हम अपने देश में कठिन वक्त का सामना कर रहे हैं। हमारी पुलिस इस घिनौने आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को ढूंढ निकालेगी। आतंक के आगे हम नहीं झुकेंगे और हम हर तरीके से यह लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पुलिस एंटी टेरर ऑपरेशन में जुटी है, वहीं दूसरी ओर सेना को अहम इमारतों की सुरक्षा में लगाया गया है। विएना में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल न करने की अपील की गई है।
उधर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। जॉनसन ने ट्वीट करते हुए कहा कि वियना में हुए भयावह आतंकी हमले से मैं स्तब्ध हूं। यूके के लोग ऑस्ट्रिया के साथ आतंक के खिलाफ इस जंग में साथ खड़े हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...