Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन के ऑनलाइन कोचिंग से सात विद्यार्थियों ने नीट 2023 की परीक्षा में मारी बाजी - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन के ऑनलाइन कोचिंग से सात विद्यार्थियों ने नीट 2023 की परीक्षा में मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रायगढ़ और सरगुजा जिले में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग केंद्रों से सात बच्चों ने मेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2023 में बाजी मारी है। राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 7 मई 2023 को आयोजित किए गए प्रवेश परीक्षा के परिणाम मंगलवार, 13 जून 2023 को घोषित किए गए। जिसमें रायगढ़ जिले के तमनार विकासखण्ड के ग्राम कुंजेमूरा तथा सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम साल्ही में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई/नीट कोचिंग सेंटर से आदिवासी तथा पिछड़ी जाती वर्ग के 25 प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से सात विद्यार्थियों ने चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। इस साल, नीट यूजी 2023 के लिए कुल 20,87,449 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20,38,585 परीक्षा में शामिल हुए और 11,45,973 उत्तीर्ण हुए। नीट 2023 में उपस्थित होने वाले 56.21% उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। नीट यूजी 2023 के नतीजों में एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग में कट ऑफ मार्क्स पिछले साल से बढ़कर 136-107 हो गया है। जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ पिछले साल के 715-117 से बढ़कर 720-137 हो गया है।

रायगढ़ के तमनार विकासखंड में स्थित अदाणी फाउंडेशन के इस निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग केंद्र की त्वरित सफलता को देखते हुए सरगुजा जिले में उदयपुर तहसील के युवाओं के लिए ग्राम साल्ही में भी ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग केंद्र का उद्घाटन इसी वर्ष जनवरी में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस के सीईओ द्वारा किया गया था।

 

अदाणी फाउंडेशन के इन दोनों ऑनलाइन कोचिंग केंद्रो से इस वर्ष नीट 2023 में चयनित विद्यार्थियों में तमनार तहसील की कुमारी हर्षा सिदार पिता ओंकारसिंग सिदार को 447, मनीष पटेल पिता बसंत पटेल को 253, कुमारी खुशी साहू पिता बलराम साहू को 170, कुमारी पायल पटेल पिता गणपत पटेल को 148 तथा कुमारी इंदु सिदार पिता दूतिराम सिदार को 109 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि उदयपुर तहसील के ग्राम परसा की नीलू यादव को 279 तथा साल्ही की किरण देवांगन को 133 मार्क्स मिले हैं।

 

क्षेत्र के बच्चों की इस अनुकरणीय उपलब्धि पर हौसला अफजाई करने के लिए अदाणी नैचुरल रिसोर्सेज द्वारा शनिवार को तीन छात्रों को एक-एक टैब उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

इस मौके पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस के अधिकारीगण तथा छात्रों के माता पिता भी उपस्थित थे।

 

अपनी सफलता के बारे में कुमारी हर्षा सिदार ने कहा कि, (वीडियो अटैच्ड)

 

अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क कोचिंग केंद्रों की यह दूसरी सफलता है। जिनसे तीन आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों ने इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित जॉइंट एंट्रेन्स इग्ज़ामीनेशन (जेईई) 2023-24 के प्रवेश परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। फरवरी 2023 में घोषित किये गए परीक्षा परिणामों में तमनार के ग्राम सिदारपारा के हर्ष पटेल पिता स्व. नीलमणी पटेल, ग्राम डोलेसरा के विकास चौधरी पिता डिगम्बर चौधरी तथा ग्राम टपरंगा के कमलेश निषाद पिता शंभुराम निषाद चयनित हुए हैं जबकि मान सिंह का चयन सरगुजा में संचालित अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग केंद्र से हुआ है।

 

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले में संचालित मेडिकल तथा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र की शुरुआत दो वर्ष पूर्व अगस्त 2021 में की गई थी। जबकि सरगुजा में इस वर्ष जनवरी 2023 में किया गया है। दोनों विकासखंडों के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र व शासकीय स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थीयों के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी/जेईई/एनईईटी इत्यादि में उचित मार्गदर्शन व ऑनलाइन माध्यम से कोंचिग की व्यवस्था के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा झारखंड रांची स्थित स्पन्दन क्लासेस के श्री एस डी मिश्रा से अनुबंध किया गया है। इस परीक्षा पद्धति की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ तथा सरगुजा के कोचिंग केंद्रों में एक विशेष चयन परीक्षा आयोजित कर 30 -30 छात्रों का चयन किया गया। जिसमें से 13 – 13 बच्चों ने एनईईटी जबकि 17-17 छात्रों ने जॉइन्ट एंन्ट्रन्स इग्ज़ैमनैशन की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। कक्षा 11वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई के साथ-साथ ये बच्चे अदाणी फाउण्डेशन द्वारा संचालित इस निःशुल्क कोंचिग क्लास में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पढ़ाई करते हैं जबकि रविवार को 5 घंटे की निरंतर कक्षाएं लगायी जाती हैं। सभी चयनित 30 विद्यार्थियों के लिये एक ही क्लास रुम में अलग-अलग कप्म्यूटर, हेडफोन,कैमरा एवं बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती हैं।

 

अदाणी फाउंडेशन अपने सामाजिक सरोकारों के तहत आदिवासी क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रमों का परिचालन करता है। जिसके अंतर्गत यहां के युवाओं को सरकारी नौकरियों की प्रवेश परीक्षा के लिए शहरों की उच्च स्तर की कोचिंग सुविधा उनके ही क्षेत्र में उपलब्धता कराने के प्रयास हेतु कई गतिविधियां संचालित हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *