धार स्थानीय पुलिस ने सुंदरवन कॉलोनी में एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं और एक युवक दिनू उर्फ दिनेश परमार को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, पांच मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
बता दें कि स्थानीय निवासियों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने इस मामले में रेकी शुरू की थी। सूचना मिली थी कि सुंदरवन कॉलोनी में किराए के मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। सीएसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रेकी के बाद छापेमारी की और दिनेश परमार के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में सामने आया कि दिनेश परमार लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में किराए के मकान बदल-बदलकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। कुछ दिन पहले ही वह सुंदरवन कॉलोनी में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था। उसने हाल ही में इंदौर से एक युवती को बुलाकर इस रैकेट को संचालित करना शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर मकान किराए पर देने के वैध दस्तावेज नहीं मिले या मकान मालिक की संलिप्तता सिद्ध हुई, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सीएसपी सुजावल जग्गा ने कहा, हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुंदरवन कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद हमारी टीम ने रेकी की और छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मकान मालिक की भूमिका की जांच जारी है, और यदि वह दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...